News Room Post

Surya Gochar 2023: इन 5 राशि वालों पर सूर्य के राशि परिवर्तन का पड़ेगा बुरा असर, रहना होगा सतर्क

Surya Gochar 2023

नई दिल्ली। सूर्य सबसे शक्तिशाली ग्रह है। ये ग्रह आत्मविश्वास, इच्छाशक्ति, पिता, पुत्र, हड्डियों, सरकारी कार्य, यश, तेज, प्रसिद्धि और प्रतिष्ठा सभी का कारक है। जब भी सूर्य किसी दूसरे ग्रह में गोचर (Surya Gochar) होते हैं तो इसका कुछ राशि वालों पर शुभ असर पड़ता है और कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलता है। अब जब आज 17 अगस्त को सूर्य, सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं तो कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें सावधान रहना होगा। इन राशियों के लिए सूर्य के राशि परिवर्तन (Sun Transit 2023) का बुरा असर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां जिनके जातकों को सावधान रहना होगा…

सूर्य के राशि परिवर्तन से इन लोगों की बढ़ेगी मुश्किलें

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। इस राशि के लोगों को शारीरिक रूप से और प्रेम संबंधी मामलो में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति सामने आ सकती है। कोशिश करें कि आप उधान न लें। नौकरी, काम में परेशानी आने से इसे बदलने का विचार भी कर सकते हैं।

कर्क राशि

कई राशि के जो जातक हैं सूर्य का राशि परिवर्तन से उनकी लव लाइफ में परेशानियां आएंगी। पार्टनर की सेहत बिगड़ने की संभावना है। बिजनेस में कानूनी मामलों से दो-चार होना पड़ सकता है। सहयोगियों के साथ विवाद की स्थिति भी बन सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों की लव लाइफ बिगड़ने की संभावना है। पार्टनर के साथ विचारों में मतभेद देखने को मिलेगा। आपको ऐसा लगेगा कि जीवन नीरस हो गया है। सेहत खराब हो सकती है ऐसे में खुद का अच्छे से ख्याल रखें। एसीडिटी की भी समस्या रह सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जो जातक हैं उनके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन कॉन्फिडेंस लेवल पर असर डालेंगा। आत्मविश्वास कम होगा लेकिन आक्रामक और अहंकार बढ़ेगा। गुस्सा वाणी पर दिखेगा। शादीशुदा जीवन पर भी बुरा असर देखने को मिलेगा। आंखों पर भी बुरा असर देखने को मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक शरीर में कमजोरी का अहसास होगा। एक्साइज और पौष्टिक भोजन करें। दोस्तों के साथ विरोधाभास हो सकता है। उदास रह सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।

Exit mobile version