News Room Post

Vinayaka Chaturthi 2023: विनायक चतुर्थी पर इन राशि वालों को होगा फायदा, देखिए आपके लिए कैसे रहेगा दिन

Vinayaka Chaturthi 2023

नई दिल्ली। आज गुरुवार, 22 जून 2023 है और विनायक चतुर्थी मनाई जा रही है। प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। लोग इसे अलग-अलग तरह से मनाते हैं। कई लोग विनायक चतुर्थी को सिर्फ बप्पा की पूजा करते हैं। वहीं, कुछ लोग इस दिन व्रत भी करते हैं।

सभी 12 राशियों के लिए ऐसा रहेगा दिन

मेष राशि

मेष राशि के जो जातक हैं उनके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको किए गए कामों में बेहतर नतीजे मिलेंगे। दुश्मन कमजोर होंगे और काम में दबदबा बढ़ेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जो जातक हैं उनके प्रयास सफल रहेंगे। काम में तेजी देखने को मिलेगी। उत्साह, हिम्मत के साथ काम करते हुए दिन बीतेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। कामकाज में आ रही परेशानी दूर होगी। हर काम में सफलता हासिल होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जो जातक है उनके कारोबार में मुनाफा हो सकता है। जितना प्रयास करेंगे उतनी सफलता आपको हासिल होगी। कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जो जातक हैं उनके लिए दिन थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। ऐसे में आपको हर मुश्किल को सजग होकर निपटाने की कोशिश करने पर फायदा होगा।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातक जो कि कैमिकल्स, ड्रिंक्स, पेंट्स, पेट्रोलियम तथा सी प्रोडक्ट का काम करते है उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। काम के स्थान पर मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जो जातक हैं उन्हें हर काम में सफलता मिलेगी। बड़े लोगों का आपको साथ मिलेगा। सहयोग मिलने से आपके अटके काम भी पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जो जातक हैं उन्हें धार्मिक-सामाजिक हर काम में सफलता मिलेगी। आज चोट लगने की संभावना है ऐसे में जो भी काम करें थोड़ी सावधानी के साथ करें।

धनु राशि

धनु राशि के जो जातक हैं उनके कामकाज की दशा पहले के मुकाबले बेहतर होगी। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। यात्रा से बचें।

मकर राशि 

मकर राशि के जो जाकर हैं वो काम और व्यापार में सफलता हासिल करेंगे। चेहरे पर पूरे दिन खुशी बनी रहेगी और मन में उत्साह बढ़ेगा।

कुम्भ राशि

कुंभ राशि के जो जातक हैं वो थोड़ा मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। इसी परेशानी के कारण काम करने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का आज धर्म के प्रति लगाव बढ़ेगा। भजन-कीर्तन सुनेंगे। मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।

Exit mobile version