News Room Post

Pitru Paksha 2023: आज है पंचमी श्राद्ध, जानें किस तारीख को पड़ने वाले है षष्ठी श्राद्ध और पितृ पक्ष नवमी

Pitru Paksha 2023: इस बार मातृ नवमी 7 अक्टूबर को पड़ने वाली है। माना जाता है कि इस दिन उन महिलाओं का श्राद्ध किया जाता है, जो सुहागिन होते हुए मरी होती हैं। इसके अलावा बहु-बेटियों का श्राद्ध भी इसी दिन किया जाता है

Pitru Paksha 2023.jpg1

नई दिल्ली। 29 सितंबर से पितृ पक्ष 2023 से की शुरुआत हो चुकी है। श्राद्ध में अपने पितरों को प्रसन्न करने का काम किया जाता है। कहते हैं कि जिनके पितृ नाराज चल रहे हैं या पितृ पक्ष की वजह से घर में सब ठीक नहीं है..।इन सब चीजों से मुक्ति पाने के लिए और अपने पितरों का तर्पण करने के लिए श्राद्ध का महीना उत्तम रहता है। इस बार श्राद्ध 29 सितम्बर से 14 अक्टूबर 2023 तक रहेंगे जिसके बाद नवरात्रि की शुरुआत होगी। आज पंचमी श्राद्ध है, तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से महत्वपूर्ण श्राद्ध कब पड़ रहे हैं।

 पंचमी श्राद्ध या  कुंवारा पंचमी

पंचमी श्राद्ध 3 अक्टूबर यानी आज है। इस दिन पितृपक्ष के मुहूर्त में पितरों का श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है। इसे  कुंवारा पंचमी भी कहते हैं। माना जाता है कि इस दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु बिना शादी के होती है। इस दिन सदस्य के नाम से दान करना बेहद शुभ माना जाता है।

षष्ठी श्राद्ध

षष्ठी श्राद्ध 4 अक्टूबर है। माना जाता है कि इस दिन जमाई, मामा, नाती यानी मातृ पक्ष के लोगों को भोजन कराना बेहद अच्छा होता है। ऐसा करने से परिवार के सारे दुख और कष्ट मिट जाते हैं। षष्ठी श्राद्ध को बेहद अच्छा माना जाता है, इस दिन किए श्राद्ध कर्म को देवता की पूजा के सम्मान माना जाता है।इन दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मौत षष्ठी को हुई थी। इसमें शुक्ल और कृष्ण दोनों षष्ठी को सम्मिलित माना जाता है।

पितृ पक्ष नवमी या मातृ नवमी

इस बार मातृ नवमी 7 अक्टूबर को पड़ने वाली है। माना जाता है कि इस दिन उन महिलाओं का श्राद्ध किया जाता है, जो सुहागिन होते हुए मरी होती हैं। इसके अलावा बहु-बेटियों का श्राद्ध भी इसी दिन किया जाता है। इस दिन महिलाओं का श्राद्ध करने से घर में सुख शांति बनी रहती है। इस  दिन कुछ महिलाएं व्रत भी रखती है, जिससे वो हमेशा सुहागन बनी रहें।

Exit mobile version