News Room Post

12 January Rashifal: कन्या समेत इन राशि वालों के लिए जोखिम अभी बरकरार, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन

नई दिल्ली। आज 12 जनवरी, बुधवार का दिन है। आज हम आपको बताएंगे आपके लिए कैसा रहेगा दिन, किस राशि के लोगों को बरतनी होगी सावधानी, किस राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा दिन…

मेष राशि

मेष राशि के जातक आज मन में शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी। माता का आपको प्यार मिलेगा। किसी दोस्त की सहायता से कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य में भी सुधार होता नजर आ रहा है। जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज आपको व्यर्थ का क्रोध और वाद विवाद से बचने की जरूरत है। कारोबार में परिवर्तन की योग बन रहे हैं। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज मन परेशान रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नौकरी में विदेश यात्रा का योग बन रहा है। किसी तरह की मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आज आपके मन में निराशा के भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। धैर्य के साथ काम करते रहें। परिवार के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग हो सकती है। बच्चों को कष्ट होगा। धन प्राप्ति होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परिवार से जुड़ी समस्या आपकी परेशानी को बढ़ाएगी। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। परिवार से कहीं दूर जाना पड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक बातचीत करते समय सावधान रहने की जरूरत है। किसी दोस्त की सहायता से पैसों का लाभ हो सकता है। खर्चे ज्यादा रहेंगे। माता का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक घर-परिवार में व्यर्थ के वाद विवाद से बचने की जरूरत है। गुस्से और अपेक्षा को दूर रहने की जरूरत है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में कष्ट हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातक परिवार में शांति बनाए रखें। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी। पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद होने की संभावना है। शिक्षा से जुड़े ऐसे काम जो काफी लंबे समय से रुके हुए थे वो पूरे हो सकते हैं। धन लाभ की संभावना है।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज दिन आलस भरा रहेगा। पैसों का फायदा हो सकता है। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक शिक्षा से जुड़े काम में फायदा होगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक कारोबार में भाई-बहनों से फायदा होगा। माता से पैसे मिल सकते हैं। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version