News Room Post

Saturn Retrograde 2021 Effects: 23 मई से उल्‍टी चाल चलेंगे शनि, करें ये उपाय

नई दिल्ली। ज्योतिष में शनि ग्रह को अहम माना गया है। शनि का राशि बदलना या वक्री होना राशियों पर खासा असर डालता है। मई महीने में शनि वक्री (Shani Vakri 2021) होने जा रहे हैं। 23 मई, 2021 को शनिदेव अपनी मार्गी चाल को छोड़ कर वक्री होने जा रहे हैं। शनि देव दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर मार्गी से वक्री में जाएंगे।

शनि न्याय के देवता हैं। जब वे वक्री होते हैं तो वे अपना अशुभ प्रभाव सबसे पहले उन राशियों पर डालते हैं जिन पर साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही होती है।

शनि वक्री का मतलब है कि इस दिन से शनि उल्टी चाल चलेंगे। शनि की यह उल्टी चाल सभी राशियों पर अच्‍छा या बुरा असर डाल सकती है। इससे बचने के लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे जो हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

क्या करें

– प्रत्येक शनिवार को शनि देव का उपवास रखें।

– शाम को पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

– शनि के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का 108 बार जाप करें।

– काले या नीले रंग के वस्त्र धारण करें।

– गरीबों को अन्न-वस्त्र दान करें।

Exit mobile version