News Room Post

Shani Vakri 2023 Shasha Rajyoga: 17 जून से वक्री होंगे शनि, इन 3 राशिवालों को होगा धन-संपत्ति लाभ

Shani Vakri 2023 Shasha Rajyoga: हालांकि वक्री शनि 3 राशियों के लिए ये शश राजयोग बना रहे है।  सिंह, वृश्चिक और कुंभ को लाभ पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इन राशियों को किस तरह के फायदे होंगे और बाक़ी कुछ राशि के लिए कैसा रहेगा।

Shani Vakri 2023 Shasha Rajyoga

नई दिल्ली। कर्मफलदाता शनि महाराज अपनी राशि कुंभ में विराजमान हैं। वो 17 जून शनिवार को रात 10 बजकर 56 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री होंगे।  शनि देव 17 जून से 3 नवंबर 2023 तक उल्टी चाल से गति रहेंगे। 140 दिन तक वक्री रहने के बाद शनि कुंभ में 4 नवंबर को 12:31 सुबह पर मार्गी हो जाएंगे। वक्री की अवस्था में ग्रह राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार से शनि 17 जनवरी 2023 को राशि परिवर्तन करते हुए मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश चुके हैं और अब शनि 17 जून 2023 को कुंभ राशि में ही अपनी वक्री होंगे। वक्री मतलब उल्टा, यानि शनि अब अगले कुछ महीनों तक उल्टी चाल में गतिमान होंगे। हालांकि वक्री शनि 3 राशियों के लिए ये शश राजयोग बना रहे है।  सिंह, वृश्चिक और कुंभ को लाभ पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इन राशियों को किस तरह के फायदे होंगे और बाक़ी कुछ राशि के लिए कैसा रहेगा।

सिंह राशि

शश राजयोग के कारण सिंह राशि के जातकों को फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ सकता है। वहां पर समय अच्छा व्यतीत होगा। काम में मन लगेगा, सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तों को प्राथमिकता देंगे, जिससे आपके संबंध सुधरेंगे लेकिन आपको थोड़ा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और निवेश के लिए बहुत अच्छे योग बने हुए है।

वृश्चिक राशि

शनि देव की कृपा आप पर होगी। आपको अपनी पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिल सकता है। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इनकम बढ़ेगी। हालांकि इस दौरान आपको निवेश करते समय अच्छे से सोच समझ लेना चाहिए, इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा साथ ही जितना हो सके अपने कार्य में व्यस्त रहे क्यूँकि इस समय आपका मनन बहुत विचलित रहेगा।

कुंभ राशि

शनि देव आपकी ही राशि में हैं तो आपको लाभ होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। इस समय में आप जो भी नया काम करना चाहते हैं, वह आपके लिए फायदा देने वाला हो सकता है। कार्य में सफलता प्राप्ति का योग है। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। धन लाभ का योग, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें चलना होगा और जितना हो सके घर का बढ़िया खाना खाए।

वृषभ राशि

आर्थिक नजरिए से वृष राशि वालों के लिए शनि वक्री शुभ रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। प्रमोशन के साथ ट्रांसफर संभव है।

मीन राशि

मीन राशि वालों को शनि वक्री में राहत है। वक्री के दौरान इस राशि के जातकों को नौकरी और शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा बढ़ जाएगा और आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। जो लोग जॉब चेंज की सोच रहे हैं। उनके लिए ये अच्छा अवसर रहेगा।

शनि वक्री के प्रकोप से बचने के उपाय

Exit mobile version