News Room Post

Shabari Jayanti 2021: आज है शबरी जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Shabri Jayanti 2021

नई दिल्ली। आज शबरी जयंती (Shabari Jayanti) है। ये फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी को मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, शबरी की भक्ति को पूरा करने के लिए भगवान श्रीराम के उनके जूठे बेर खाए थे। इसलिए हर साल ये पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। आज के दिन माता शबरी की स्मृति यात्रा निकलती है और भक्त इसमें शामिल होते हैं और सभी पूजा-अर्चना करते हैं। इस बार शबरी जयंती 5 मार्च को यानी आज मनाई जा रही है।

शबरी जयंती शुभ मुहूर्त

इस बार शबरी जयंती 4 मार्च (गुरुवार) को रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू हो रही है और 5 मार्च (शुक्रवार) को शाम 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगी।

शबरी जयंती महत्व

शबरी जयंती का काफी महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम की कृपा पाकर माता शबरी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। तभी से हिंदू धर्म में शबरी जयंती मनाई जा रही है। ये पर्व आस्था, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि आज ही के दिन भगवान राम ने शबरी को दर्शन दिए थे और बेर खाए थे।

Exit mobile version