News Room Post

Sheetala Ashtami 2023 Puja: 15 मार्च को मनाई जाएगी शीतला अष्टमी, माता का भोग बनाते समय न करें ये गलती वरना…

Sheetala Ashtami 2023 Puja

नई दिल्ली। नए साल 2023 की जब से शुरुआत हुई है एक के बाद एक त्योहारों के आने का सिलसिला कायम है। अभी कुछ दिनों पहले ही रंगों का त्योहार होली मनाई गई। न सिर्फ भारत में बल्कि दूसरे देशों में भी होली के त्योहार की धूम देखने को मिलती है। वहीं, अब एक दिन बाद यानी 15 मार्च 2023 को शीतला अष्टमी (Sheetala Ashtami 2023) मनाई जाएगी जिसे कई जगहों पर बासोड़ा भी कहा जाता है। शीतला अष्टमी (Sheetala Ashtami) से एक दिन पहले शीतला सप्तमी मनाई जाती है। इसी दिन रात में महिलाएं माता शीतला के लिए दूध, दही, चावल, गन्ने का रस जैसी चीजों से बने नैवेद्य का भोग बनाने का काम करती हैं।

क्यों दूसरे पर्व से खास है शीतला अष्टमी

शीतला अष्टमी इसलिए सभी पर्वों से अलग है क्योंकि इस दिन माता शीतला को लगने वाला भोग बासी और ठंडा होता है जबकि हमारे हिन्दू धर्म में ज्यादातर सभी त्योहारों, पर्वों पर भगवानों के लिए गर्म और ताजा भोग बनाया जाता है। हालांकि मां शीतला को चढ़ने वाले इस भोग को बनाते समय कई बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। वरना आपकी मेहनत बर्बाद हो सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं आपको भोग बनाते हुए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए…

भोग बनाते समय बिलकुल न करें ये गलतियां

Exit mobile version