News Room Post

Bhai Dooj 2021: इस शुभ मुहूर्त में बहनें करें भाई को तिलक

नई दिल्ली। भाईदूज का त्योहार 6 नवंबर को मनाया जा रहा है। ये त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को ये त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई में कलावा और माथे पर तिलक करके उसकी लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करती हैं। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं भैया दूज का शुभ मुहूर्त, जिसमें बहनें अपने भाईयों को तिलक कर सकती हैं।

तिलक का मुहूर्त

इस साल भाई दूज 6 नवंबर 2021 को मनाई जाएगी। ऐसे में बहनें दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक अपने भाई को तिलक कर सकती हैं। ये तिलक करने का शुभ मुहूर्त है।

इस दिशा में लगवाएं तिलक

तिलक लगवाते समय दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान भाई का मुंह उत्तर या पश्चिम दिशा में होना चाहिए। भाई को अपनी बहन के घर पर भोजन करना चाहिए। ये काफी शुभ मानाता जाता है।

Exit mobile version