News Room Post

Surya grahan 2022: इस तारीख को लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, इन जातकों को होगा लाभ

surya grahan

नई दिल्ली। इस साल दो सुर्य ग्रहण लगने वाला है। साल 2022 का पहला सुर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने वाला है। वहीं इस साल का दूसरा सुर्य ग्रहण 25 अप्रैल को लगने वाला है। बता दें कि इस साल का दोनों सुर्य ग्रहण आंशिक होगा। साल का पहला सुर्य ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट पर शुरु होगा और दूसरे दिन  सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण मेष राशि में लगेगा। ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और ना ही यहा इसका सूतक काल माना जाएगा। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

हमारे जीवन पर ग्रहों का गहरा प्रभाव पड़ता है। सूर्य सभी ग्रहों का राजा है और पिता और आत्मा का कारक माना जाता है। सूर्य ग्रहण की स्थिति को अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण लगने पर सूर्य पीड़ित हो जाते हैं और शुभ फलों में कमी आ जाती है। ग्रहण का अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है।

वृषभ वृषभ राशि वालों के लिए ये ग्रहण काफी शुभ होने वाला है। इस ग्रहण से आपकी आर्थिक जीवन में सुधार आने की संभावना है। आपके कई रुके हुए काम बनेंगे। इस दौरान किए सारे कार्य फलेंगे. इस दौरान की गई सभी यात्रा सफल होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी ग्रहण शुभ रहने वाला है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अच्छा है और ऐसा करना इस दौरान आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

कर्क- कर्क राशि के लिए भी ये ग्रहण शुभ रहने वाला है। कार्य में सफलता मिलेगी होगी। मित्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है और साथ ही कार्यस्थल और समाज में आपका यश भी बढ़ेगा। ये ग्रहणकाल आपके भाग्य को भी मजबूत कर सकता है। अपनी योग्यताओं को साबित करने के लिए आगे बढ़ कर किसी भी नई चुनौती का समाधान करने की ज़िम्मेदारी ले सकते हैं। इस दौरान कुछ उच्च अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है।

तुला- ये सूर्य ग्रहण तुला राशि वालों के लिए भी बहुत शुभ रहने वाला है। कार्यस्थल में लाभ होने की संभावना है। नौकरी में आपको कई सारे अच्छे अवसर मिल सकते हैं। साझेदारी के काम में भी मुनाफा मिलने की उम्मीद है। इस अवधि में आप अपने काम को लेकर कार्यस्थल पर एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रह सकते हैं। इस दौरान आप अपने लक्ष्यों पर कड़ी मेहनत करते भी दिखाई देगें।

धनु- इस ग्रहण से आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। सरकारी नौकरी में काम करने वाले लोगों में भी ये ग्रहण शुभ और फलदायक होगा। ग्रहणकाल के दौरान जितना हो सके, मंत्रों का जाप करना चाहिए। व्यवसाय के विस्तार के लिए कुछ नीतियां बनाने और उन्हें सही ढंग से लागू करने में सफलता मिलेगी।

Exit mobile version