News Room Post

Shivratri 2023: महाशिवरात्रि का व्रत रखने के दौरान इन बातों का विशेष ध्यान रखें, भोलेनाथ की असीम कृपा होगी

नई दिल्ली। आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर कोई अपने भगवान शिव की आराधना कर रहा है। आज के दिन भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने उनके भक्त उनके मंदिर जाएंगे और उनकी पूजा करेंगे। आज 18 फरवरी को शिवरात्रि है, शिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाई जाती है।  इस दिन का हर भक्त को बेसबरी से इंतजार होता है आज के दिन मंदिरों में प्रसाद के रूप में ठंडाई मिलती है, और साथ ही बाबा की कृपा उनके भक्तों पर बरसती है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव ने मां पार्वती से शादी की थी। आइए जानते है कि इस दिन व्रत रखने के फायदे और अगर आप भी इस दिन का व्रत रख रहे है तो इन चीजों का विशेष ध्यान रखे ताकि आपके व्रत से भगवान शिव प्रसन्न हो और आपको फल दें-

व्रत करने से मोक्ष की प्राप्ति

इस व्रत के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को करने से आपके शरीर के सारे रोग खत्म हो जाएंगे। साथ ही व्रत रखने से आपको सारे भोगों की प्राप्ति होगी। यह व्रत जो भी व्यक्ति रखता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह व्रत आपके सभी पापों का नाश कर देगा। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को लगातार 14 साल तक करने के बाद विधि-विधान के अनुसार इसका उद्यापन कर देना चाहिए।

इस व्रत को रखने के समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए-

Exit mobile version