News Room Post

Chandra Grahan 2021: इस दिन लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, भगवान शिव की आराधना करने से होगा लाभ

नई दिल्ली। साल 2021 खत्म होने में अब बस 2 ही महीने बचे हैं। ऐसे में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जिसका असर कई राशियों पर पड़ने वाला है। ऐसे में आपको भगवान शिव की अराधना करनी चाहिए। जिससे चंद्र ग्रहण का असर कम होगा साथ ही लाभ भी मिलेगा। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को लग रहा है। इस दिन शुक्रवार है।

ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया में दिखेगा। भारत की बात करें तो ये बस असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ ही देर के लिए दिखेगा।

चंद्र ग्रहण का समय

भारत में चंद्र ग्रहण 19 अक्टूबर 2021 को लगेगा। सुबह 11:34 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा, जो शाम 05:33 मिनट पर खत्‍म होगा।

Exit mobile version