News Room Post

Surya Grahan 2021: इस दिन लग रहा है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें समय

Solar eclipse

नई दिल्ली। साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर, शनिवार को लग रहा है। ये ग्रहण सबसे लंबी अवधि का होगा, जो 1 मिनट और 54 सेकंड का होगा। इस दौरान सूर्य पूरी तरह से चंद्रमा की छाया में छिप जाएगा। हाल ही में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था, अब इसके 15 दिन बाद सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है। यही कारण है कि ग्रहण के दौरान शुभ काम और पूजा पाठ नहीं किए जाते। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य पीड़ित हो जाते हैं, यही कारण है कि शुभता में कमी आ जाती है।

नहीं लगेगा सूतक

ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसी वजह से इसमें सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के अनुसार, भले ही इसके नियम मान्य नहीं होंगे। लेकिन सूर्य एक है, इसलिए इसके प्रभावों से बचा नहीं जा सकता है। इसलिए सूर्य ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

इस समय लगेगा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण के दिन मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। ये ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा जो उसी दिन दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान सूर्य ग्रहण में सूतक काल लागू नहीं होगा।

यहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। इस ग्रहण भारत में नहीं दिख पाएगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसलिए सूतक के नियम भी यहां मान्य नहीं होगे।

Exit mobile version