News Room Post

February 2023 Vrat Tyohar List: व्रत और त्योहारों से भरा है फरवरी का महीना, देखें पूरी लिस्ट

February 2023 Vrat Tyohar List

नई दिल्ली। नए साल 2023 (Year 2023) का पहला महीना जनवरी (January) त्योहारों से भरा रहा। अब अगले महीने फरवरी (February 2023) में भी व्रत त्योहार (February Vrat Tyohar) भरे हुए हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का ये दूसरा महीना (फरवरी) काफी खास है क्योंकि इस महीने में महाशिवरात्रि, जया एकादशी, माघ पूर्णिमा, सोमवती अमावस्या जैसे कई खास व्रत और त्योहार पड़ेंगे। तो अगर आप भी इन व्रत और त्योहारों को करते हैं तो इस खबर को आखिर तक पढ़ें। हम आप को फरवरी के इस महीने में आने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में जानकारी देंगे। किस तारीख को कौन सा त्यौहार है इसकी जानकारी भी आपको खबर में मिलेगी….

फरवरी 2023 में पड़ेंगे ये व्रत और त्योहार (February 2023 Vrat Tyohar List)

1 फरवरी 2023- जया एकादशी, भीष्म द्वादशी, बुधवार के दिन मनाई जाएगी

2 फरवरी 2023- गुरु प्रदोष व्रत, गुरुवार के दिन रखा जाएगा

5 फरवरी 2023- गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती, रविवार के दिन रहेगी

5 फरवरी 2023- माघ पूर्णिमा व्रत, रविवार के दिन रखा जाएगा

6 फरवरी 2023- फाल्गुन मास, सोमवार से शुरु होगा

9 फरवरी 2023- द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी, गुरुवार के दिन रहेगी

12 फरवरी 2023- यशोदा जयंती, रविवार को मनाई जाएगी

13 फरवरी 2023- शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति, सोमवार को पड़ेगी

14 फरवरी 2023- जानकी जयंती, मंगलवार को मनाई जाएगी

17 फरवरी 2023- विजया एकादशी शुक्रवार को रखी जाएगी

18 फरवरी 2023- महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी, शनिवार के दिन रहेगी

20 फरवरी 2023- फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या सोमवार को पड़ रही है

21 फरवरी 2023- फुलैरा दूज, मंगलवार के दिन रहेगी

23 फरवरी 2023- विनायक चतुर्थी, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी

25 फरवरी 2023- स्कंद षष्ठी, शनिवार के दिन रहेगी

27 फरवरी 2023- होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत, सोमवार के दिन पड़ेगा

Exit mobile version