News Room Post

Sawan 2021: 25 जुलाई से शुरू हो सावन का महीना, इस दिन है सावन का पहला सोमवार

shiva, lodrd shiv, pradosh vart

नई दिल्ली। भगवान शिव की पूजा करने के लिए सावन का महीना (Sawan 2021) सबसे शुभ माना जाता है। सावन का माह भगवान शिव को समर्पित है। हिंदू धर्म में सावन का महत्व बहुत अधिक है। श्रावण मास में हर दिन भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा-अर्चना बढ़े ही धूमधाम से की जाती है। मान्यता है कि सावन माह को भगवान शंकर का माह माना जाता है। ऐसे में इस माह में भोलेनाथ की पूजा जरुर करनी चाहिए।

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल श्रावण माह में 25 जुलाई से 22 अगस्त तक सावन का माह पड़ेगा। इसके अलावा इस माह में इस साल कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं।

सावन का पहला सोमवार

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन के महीने को 5वां महीना बताया गया है। सावन में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार सावन के महीने में 4 सोमवार पड़ रहे हैं।

सावन का पहला सोमवार – 26 जुलाई 2021

सावन का दूसरा सोमवार – 2 अगस्त 2021

सावन का तीसरा सोमवार – 9 अगस्त 2021

सावन का चौथा सोमवार -16 अगस्त 2021

सावन का महत्व

हिंदू धर्म की पौराणिक मान्यता के अनुसार जब सनत कुमारों ने महादेव से उन्हें सावन माह प्रिय होने का कारण पूछा तो महादेव भगवान शिव ने बताया था कि जब देवी सती ने अपने पिता दक्ष के घर में योगशक्ति से शरीर त्याग किया था, उससे पहले देवी सती ने महादेव को हर जन्म में पति के रूप में पाने का प्रण किया था। अपने दूसरे जन्म में देवी सती ने पार्वती के नाम से हिमाचल और रानी मैना के घर में पुत्री के रूप में जन्म लिया। पार्वती ने युवावस्था के सावन महीने में निराहार रह कर कठोर व्रत किया और उन्हें प्रसन्न कर विवाह किया, जिसके बाद ही महादेव के लिए यह विशेष हो गया।

Exit mobile version