News Room Post

Grah Gochar 2023: ये 3 राशि वाले हो जाएं खुश, होली के बाद चमकने जा रही है आपकी किस्मत

Grah Gochar 2023

नई दिल्ली। नए साल 2023 की शुरुआत के साथ ही त्योहारों और व्रतों का सिलसिला शुरू हो गया था। अभी भी एक के बाद एक व्रत और त्योहार किए जा रहे हैं। जल्द ही फरवरी का महीना खत्म होने जा रहा है और अगले महीने मार्च में रंगों का त्योहार होली आने वाली है। होली के इस त्योहार का न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों-बुजुर्गों सभी में उत्साह देखा जाता है। इस साल 2023 में होली का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। ऐसे में होलिका दहन 7 मार्च को मंगलवार के दिन होगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी राशियों के बारे में जिनके अच्छे दिन होली के बाद शुरू हो रहे हैं। कुल तीन राशियां हैं जिनकी किस्मत होली के त्योहार के बाद खुलने जा रही है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां…

ये हैं वो तीन लकी राशियां

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए ये मार्च का महीना काफी खास रहने वाला है। इस महीने में होली के बाद आपको धन लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। जो मिथुन राशि वाले व्यापार या कारोबार करते हैं तो उन्हें भी काफी फायदा होगा। इसके अलावा मिथुन राशि वालों का मान-सम्मान भी होली के बाद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

तुला राशि- तुला राशि के जातक आपको इस मार्च के महीने में काफी फायदे होंगे। आर्थिक समस्याएं तो आपकी दूर होंगी ही साथ ही धन की स्थिति में भी सुधार होगा। इस महीने में आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते भी मधुर होंगे।

मीन राशि- मीन राशि के जो जातक हैं उनके लिए होली के बाद का  समय काफी अच्छा रहेगा। अचानक पैसे मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों के काम की तारीफ होगी। घर में जरूरत की सभी चीजें आपके पास रहेंगी। हालांकि आपकी सेहत थोड़ी जामा-डोल हो सकती है। ऐसे में सेहत को लेकर बिलकुल भी लापरवाही न बरतें।

Exit mobile version