News Room Post

Chanakya Niti: कंगाली आने से पहले मिलते हैं ये 4 सकेंत, संभल जाएं नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

नई दिल्ली। कहते हैं समय कभी एक जैसा नहीं रहता। आज अगर किसी के साथ बुरा हो रहा है तो कभी ऐसा वक्त भी आता है जब जिंदगी में खुशियां ही खुशियां आती है। अच्छा या फिर बुरा वक्त आने से पहले हमें कई सकेंत भी मिलते हैं लेकिन अनजान होने की वजह से हम इसे समझ नहीं पाते। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में उन बातों को बताया है कि बुरा समय आने से पहले हमें कौन से संकेत मिलते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वो सकेंत जिससे आप पहले ही जान सकेंगे कि आपका बुरा समय तो नहीं आने वाला है।

गृह क्लेश- वैसे तो हर घर में परिवार में लोगों के बीच मनमुटाव और लड़ाई झगड़े होते ही रहते हैं लेकिन अगर ये रोजाना होने लगे तो ये अच्छा नहीं माना जाता। जिस घर में रोज क्लेश होते हैं वहां मां लक्ष्मी का वास रहता है। मां लक्ष्मी उस घर को छोड़कर चली जाती है। इससे उस घर में पैसों की तंगी होने लगती है साथ ही घर में नकारात्मकता होने से व्यक्ति को मानसिक परेशानियों से भी घिर जाता है।

बुजुर्गों का अपमान- जिन घरों में बड़े-बुजुर्गों का अपमान होता है, उस घर से बरकत चली जाती है। ऐसे घरों का सौभाग्य, दुर्भाग्य में बदल जाता है। बुजुर्गों के साथ बुरा आचरण घर के विनाश का संकेत होता है। चाणक्य की मानें तो इसका खामियाजा कई पीड़ियों तक को भुगतना पड़ सकता है।

तुलसी- घर में हरी भरी तुलसी का होना सुखी और खुशहाल जीवन की निशानी मानी जाती है लेकिन अगर तुलसी सूखने लगे तो समझ जाइए कुछ बुरा होने वाला है। चाणक्य की मानें तो ऐसे में आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

शीशे का टूटना- वैसे तो शीशा टूटना आम बात है लेकिन अगर ये घटना घर में अक्सर ही घट रही हो तो ये किसी अशुभ चीज होने का संकेत दे रहे होते हैं। चाणक्य कहते हैं कि घर में टूटा कांच दरिद्रता लाता है।

Exit mobile version