News Room Post

Paush Purnima 2023: खास है इस बार की पौष पूर्णिमा, बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, हर इच्छा होगी पूरी

Paush Purnima 2023

नई दिल्ली। साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इन नए साल में कई त्योहार को मनाए जाएंगे ही साथ ही कई व्रत भी रहेंगे। पूर्णिमा का भी हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। पौष माह (Paush Purnima 2023 Date) भगवान सूर्य का महीना भी कहा जाता है। ऐसे में इस माह की पूर्णिमा पर भगवान सूर्य और चंद्रमा की पूजा का विधान है। पूर्णिमा पर स्नान और दान का भी महत्व होता है। कहते हैं जो भी इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करता है और गरीब-जरूरतमंदों को दान करता है तो उस व्यक्ति की हर मनोकामना (Paush Purnima 2023 Importance) पूरी होती है।

पूर्णिमा (Paush Purnima 2023) के दिन धार्मिक स्थानों और पवित्र नदियों में भी भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस बार की पौष माह की पूर्णिमा पर शुभ संयोग भी बन रहे हैं। ऐसे में अगर आप इस दिन स्नान, दान और व्रत करते हैं तो आपको पुण्य तो मिलता है ही साथ ही आपके पाप भी धूल जाते हैं…

पूर्णिमा पर बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग

इस साल 2023 में पौष माह की पूर्णिमा 6 जनवरी को मनाई जाएगी। पौष पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि (Sarvarth Siddha Yoga) योग भी बन रहा है जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ जाएगा। नए काम को शुरू करने के लिए ये दिन काफी शुभ माना जाता है।

इस तरह से करें पूजा

पौष पूर्णिमा (Paush Purnima) का दिन काफी शुभ होता है ऐसे में आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ वस्त्रों को धारण करना चाहिए। इसके बाद आप व्रत (Budh Pradosh Vrat 2023) कर रहे हैं तो व्रत का संकल्प लें। किसी पवित्र नदी जाएं और वहां भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं। आपको इस दिन ब्राह्मण, गरीब, जरूरत मंद लोगों को दान करना चाहिए। इसके अलावा आप उन्हें भोजन भी करा सकते हैं। दान में आप उन्हें कंबल, गुड़, तिल का दान कर सकते हैं।

Exit mobile version