News Room Post

Kanya Pujan Vidhi- Shubh Muhurat: चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन आज, शुभ मुहूर्त में इस तरह से करें कन्या पूजन, मिलेगा मां का आशीर्वाद

Kanya Pujan Vidhi- Shubh Muhurat

नई दिल्ली। आज बुधवार, 29 मार्च को चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है। नवरात्रि के आठवे दिन को महाअष्टमी (Maha Ashtami 2023)भी कहा जाता है। इस दिन मां महागौरी के पूजा की जाती है। मां महागौरी की पूजा के अलावा कई लोग आज के ही कन्या पूजन भी करते हैं। नवरात्रि में कन्या पूजन का खास महत्व होता है। कहा जाता है कि कन्या पूजन के बिना नवरात्रि के व्रत और पूजा अधूरी होती हैं। चैत्र नवरात्रि की आज अष्टमी पर जो लोग कन्या पूजन कर रहे हैं उन्हें ये शुभ मुहूर्त में करना चाहिए। शुभ मुहूर्त (Mahashtami 2023 Kanya Pujan Shubh Muhurat) में कन्या पूजन से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं क्या है आज कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और क्या है महा अष्टमी पर कन्या पूजन की विधि…

महा अष्टमी कन्या पूजन का ये है शुभ मुहूर्त (Maha Ashtami 2023 Kanya Pujan Shubh Muhurat)

इस साल 2023 में दुर्गा अष्टमी या कहें कि अष्टमी 29 मार्च बुधवार के दिन पड़ रही है। एक दिन पहले यानी 28 मार्च शाम 7 बजकर 2 मिनट पर से ही अष्टमी तिथि शुरु हो चुकी है। इस अष्टमी तिथि समापन आज रात 9 बजकर 7 मिनट पर हो रहा है।

ब्रह्म मुहूर्त- 29 मार्च 2023, सुबह 04: 42 से 05:29 मिनट तक.

अमृत मुहूर्त-  29 मार्च 2023, सुबह 09:02 से सुबह 10: 49 मिनट तक.

भद्रा काल- 29 मार्च 2023, सुबह 6:15 से सुबह 08:01 मिनट तक.

कब से कब तक किया जाएगा कन्या पूजन

इस साल चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर कन्या पूजन के लिए कोई निश्चित समय नहीं है। आप पूरे दिन कन्या पूजन किसी भी वक्त कर सकते हैं।

इस तरह करें महा अष्टमी कन्या पूजन (Maha Ashtami 2023 Kanya Pujan Vidhi)

Exit mobile version