News Room Post

16 January Rashifal: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

नई दिल्ली। 16 जनवरी को रविवार का दिन है। रविवार का दिन सूर्य भगवान को समर्पित है। इस दिन सूर्य भगवान देव की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, किस राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी और किस राशि वालों को होगा धन लाभ

मेष राशि

मेष राशि के जातक मन अशांत रहेगा। धार्मिक संगीत में आपकी रूचि बढ़ेगी। शिक्षा से जुड़े काम में आपको सफलता हासिल होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। खर्चे बढ़ने से थोड़े परेशान रहेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज अपनी वाणी पर मधुरता रखें। मन में बुरे विचार लाने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज मानसिक शांति बनी रहेगी। थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आय के नए स्त्रोत आपको मिलेंगे। बातचीत करते समय सावधानी बरतें। तनाव से बचने की जरूरत है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक मन अशांत रहेगा। गुस्से से आज आपको बचने की जरूरत है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक मानसिक शांति बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़े काम में सफलता हासिल होगी। किसी दोस्त की सहायता से आपको रोजगार में मौके मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने की योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक शिक्षा से जुड़े काम पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में ज्यादा जिम्मेदारियां आप पर आ सकती हैं। काम से जुड़ी किसी यात्रा पर जा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक बातचीत करते समय संतुलन बनाए रखें। लिखने से जुड़ा कोई काम आपको धन लाभ कराएगा। मन में अशांति का भाव रहेगा। नौकरी में सीनियर से मतभेद हो सकता है। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आय में बढ़ोतरी होती नजर आ रही है। माता की सहायता से धन प्राप्ति होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातक मन में शांति बनी रहेगी। किसी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। चिकित्सा से जुड़े खर्चे बढ़ सकते हैं। ज्यादा उत्साहित होने से बचें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातक गुस्से से बचने की जरूरत है। जीवन खुशनुमा बना रहेगा। किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आय कम रहेगी लेकिन खर्चे ज्यादा रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक मन परेशान रहेगा। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चे बढ़ेंगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में आपको अपने सीनियर्स का सहयोग भी मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातक कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। भाई-बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों का भी साथ आपको मिलेगा। माता से पैसे मिलेंगे। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। जितना हो सके विवादों से दूर रहने की कोशिश करें।

Exit mobile version