News Room Post

Vastu Tips: घर में अगर ये 5 चीजें रखेंगे तो कभी नहीं होगी धन की कमी, वास्तु दोष से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली। कई बार घर में वास्तु दोष (Vastu Dosh) होता है। मन अशांत रहता है। इसके पीछे का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि घर की चीजों का रखरखाव भी कहीं ना कहीं वास्तु (Vastu) से ही जुड़ा हुआ होता है। वहीं, कुछ लोग धन को लेकर भी परेशान रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसकी वजह घर का वास्तु दोष हो सकता है। अगर आप घर के वास्तु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं और धन संबंधी परेशानियों से निजात चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार घर में इन चीजों का रखना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

जानें वो कौन सी 5 चीजें हैं जिन्हें घर में लाने से ना केवल घर का वास्तु दोष दूर होगा बल्कि घर हमेशा धन धान्य से भरा रहेगा।

घर के मुख्य द्वार पर लगाए लक्ष्मी कुबेर की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो उसे दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी कुबेर की मूर्ति जरूर लगाएं। इन दोनों की तस्वीर लगाने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।

घर में रखें वास्तु देवता की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी के घर में वास्तु दोष है तो वो अपने घर में वास्तु देवता की मूर्ति जरूर रखें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष खत्म हो जाएगा और घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।

धातु का बना कछुआ

वास्तु के अनुसार घर में धातु के बने कछुए या फिर मछली को रखना शुभ माना जाता है। इन्हें रखने से घर की सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

Exit mobile version