News Room Post

Venus Transit 2021: शुक्र का कुंभ राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका असर

FI Jyotishi

प्रेम, सौंदर्य और भोग के कारक शुक्र ग्रह 21 फरवरी 2021 को सुबह 02 बजकर 22 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे (Venus Transit 2021) जहाँ ये 17 मार्च 2021 की सुबह तक रहेंगे। इस दौरान शुक्र सूर्य के साथ युति में रहने के साथ ही अस्त भी रहेंगे जिससे इनके परिणामों में कुछ कमी हो सकती है। आइये आगे जानें शुक्र का कुंभ राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर।

मेष 

शुक्र के इस गोचर से मेष राशि के जातकों को धन लाभ, पद और मान में वृद्धि, कार्यों में सफलता जैसे फल मिल सकते हैं। 

वृष 

शुक्र के इस गोचर से वृष राशि के जातकों को पीड़ा हो सकती है। धन की हानि, शत्रु से भय, निर्बलता, स्त्री से कष्ट जैसे फल मिलने की संभावना।

मिथुन 

शुक्र के इस गोचर से मिथुन राशि के जातकों को मनचाही वस्तुओं और उत्तम वस्त्रादि की प्राप्ति, बढ़िया स्वास्थ्य, धार्मिक कार्यों में रूचि जैसे फल मिलने की आशंका।

कर्क 

शुक्र के इस गोचर से कर्क राशि के जातकों को धन की प्राप्ति, दुखों का अंत और सुख में वृद्धि जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह 

शुक्र के इस गोचर से सिंह राशि के जातकों को शोक, रोग, अपमान, जीवन निर्वाह में कठिनाई और स्त्री कष्ट जैसे फल मिल सकते हैं।

कन्या 

शुक्र के इस गोचर से कन्या राशि के जातकों को शत्रु से हानि, साझेदार से झगड़ा, संतान से कष्ट जैसे फल मिलने की आशंका।

तुला 

शुक्र के इस गोचर से तुला राशि के जातकों को लाभ, कुटुंब और संतान से प्रीति, अन्न और धन की प्राप्ति, नौकरों की वृद्धि, जैसे फल मिलने की संभावना।

वृश्चिक 

शुक्र के इस गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को धन की प्राप्ति, मित्र और परिवार का सुख, स्त्रीय सुख जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।

धनु 

शुक्र के इस गोचर से धनु राशि के जातकों को प्रसन्नता एवं पद और मान की प्राप्ति हो सकती है पर खर्च को सीमित करना होगा अन्यथा आर्थिक परेशानी हो सकती है।

मकर 

शुक्र के इस गोचर से मकर राशि के जातकों को सुख, धन वस्त्रादि की प्राप्ति, मानसम्मान, उत्तम स्वास्थ्य, स्त्री से सुख जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ 

शुक्र के इस गोचर से कुंभ राशि के जातकों को सुख, धन की प्राप्ति, शत्रुओं का ह्रास जैसे फल मिल सकते हैं किन्तु उन्हें अपने व्यवहार को संयमित रखना होगा। 

मीन 

शुक्र के इस गोचर से मीन राशि के जातकों को लाभ, धन और वस्त्र की प्राप्ति जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं परन्तु कार्यों में विघ्न पड़ सकते हैं। 

यहाँ दिए गए विचार लेखक के अपने हैं, अपनी प्रतिक्रिया एवं अपने प्रश्न आप उन्हें  suntoshkumarchaturvedy@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

Exit mobile version