News Room Post

Vinayak Chaturthi 2021: विनायक चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त और महत्व

ganesh

नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर महीने दो चतुर्थी तिथि आती हैं, जो भगवान गणेश (Lord Ganesha) को समर्पित होती हैं। शुक्ल पक्ष के अमावस्या के बाद आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं और कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। आज विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi 2021) है। इस भगवान गणपति की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो भी आज के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करता है, उसके संकटों का नाश होता है।

शुभ मुहूर्त

17 मार्च 2021 को सुबह 11:17 से दोपहर 01:42 बजे तक।

पूजा मुहूर्त की अवधि- 02 घंटे 24 मिनट।

विनायक चतुर्थी महत्व

माना जाता है कि जो भी व्यक्ति विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करता है। उसके जीवन के सभी संकट समाप्त हो जाते हैं और उसे जीवन के सभी सुख प्राप्त होते हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की भी पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा।

आज मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी है। आज के दिन आपको गणेश मंत्र, गणेश जी की आरती तथा चतुर्थी व्रत की कथा पढ़नी चाहिए। माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप तथा आरती करना भी श्रेष्ठ रहेगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

Exit mobile version