News Room Post

Vivah Panchami 2021: विवाह पंचमी आज, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त और महत्व

नई दिल्ली। आज 8 दिसंबर विवाह पंचमी (Vivah Panchami) का पावन पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, हिंदू पंचांग के अनुसार विवाह पंचमी को मनाया जाता है। त्रेता युग में इसी दिन भगवान श्री राम और माता सीता की शादी हुई थी। ऐसे में इस दिन लोग विधि-विधान के साथ भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह महोत्सव मनाते हैं। कहा जाता है जो भी भक्त इस दिन (विवाह पंचमी) माता सीता और भगवान श्री राम का विवाह महोत्सव मनाते है उनका शादीशुदा जीवन हमेशा सुखमय बना रहता है। इसके साथ ही प्रभु राम और माता सीता की कृपा भी बनी रहती है।

विवाह पंचमी पूजा का समय

वाह पञ्चमी बुधवार, दिसम्बर 8, 2021 को

पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – दिसम्बर 07, 2021 को 11:40 PM

पञ्चमी तिथि समाप्त – दिसम्बर 08, 2021 को 09:25 PM

विवाह पंचमी का महत्व

विवाह पंचमी के दिन मंदिरों के साथ-साथ घर में भी ये पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। अयोध्या और जनकपुर में खास आयोजन किए जाते हैं। कई जहगों पर राम सीता का विवाह करवाया जाता है और झाकियों को भी निकाला जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिन लोगों की शादी नहीं हो रही वो अगर इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा करते हैं तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है। वहीं, अगर शादीशुदा जोड़े अगर ये पूजा करें तो उनकी शादी में कभी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आती।

Exit mobile version