News Room Post

Sawan 2022: सावन के बुधवार का होता है खास महत्व, इस दिन ये उपाय करने से जाग सकती है किस्मत

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। इसके हर दिन को काफी खास माना जाता है। कहा जाता है कि सावन शुरू होने से पहले भगवान विष्णु विश्राम अवस्था में चले जाते हैं और उसके बाद सृष्टि के संचालन का भार भगवान शंकर पर आ जाता है। इसलिए पूरे महीने भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। इस माह के सोमवार को भोलेनाथ की पूजा, मंगलवार को मां पार्वती की पूजा की जाती है उसी तरह से इसके बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं। तो आइये जानते हैं भगवान गजानन को कैसे तरह से प्रसन्न किया जा सकता है।

1.सावन के प्रत्येक बुधवार के दिन गणेशजी को मूंग या बेसन के लड्डू या फिर गुड़ का भोग लगाएं। सात बुधवार तक लगातार ऐसा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है साथ ही बुध ग्रह से संबधित दोषों का भी निवारण होता है।

2.इस दिन श्रीगणेश की प्रिय हरी दूर्वा घास की 11 या 21 गांठें उन्हें जरूर अर्पित करें। इससे जीवन के सभी विघ्न दूर होते हें।

3.पूजा के दौरान श्रीगणेश मंत्र ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का 108 बार जप करना काफी शुभ होता है।

4.इसके अलावा गणपति अर्थवाशीर्ष और गणेश स्त्रोत का 11 बार पाठ करने से आर्थिक उन्नति होती है साथ ही कर्ज से भी मुक्ति मिलती है।

5.सावन के हर बुधवार को हरी घास और सवा पाव हरी मूंग की दाल पानी में उबाल कर उसमें घी और चीनी मिलाकर किसी गाय को खिलाने से गणपति महाराज की कृपा प्राप्त होती है साथ बुध दोष भी दूर होता है।

6.इस माह के प्रत्येक बुधवार को गणेशजी को सिंदूर जरूर अर्पित करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम भी बना रहता है।

7.सावन के पहले बुधवार को हरे रंग का एक साफ कपड़ा लेकर उसमें पांच मुट्ठी साबुत हरी मूंग डालकर पोटली बना लें और उसे सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद गणेश मंत्र का जप करते हुए बहते हुए पानी में प्रवाहित करने से धन संबंधित समस्याओं का अंत होता है और उनके लिए जीवन में तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version