News Room Post

Weekly Vrat and Tyohar: पद्मा एकादशी और विश्वकर्मा पूजा समेत इस हफ्ते पड़ेंगे यह व्रत और त्योहार

yogini ekadashi, lord vishnu,

नई दिल्ली। सितंबर माह के 15 दिन बीत गए हैं। इस हफ्ते कई व्रत और त्यौहार पड़ रहे हैं। जिनमें पद्मा एकादशी और विश्वकर्मा जैसे त्योहार शामिल हैं। 15 सितंबर से 20 सितंबर तक के व्रत और त्योहार हम आपको इस लिस्ट में बताने वाले हैं।

15-20 सितंबर तक के व्रत और त्योहार

15 सितंबर (बुधवार)- भाद्र शुक्ल नवमी प्रात: 11.18 बजे तक पश्चात दशमी। श्रीचंद नवमी। अदुख नवमी। दशावतार दशमी व्रत।

16 सितंबर (गुरुवार)- भा. शुक्ल दशमी प्रात: 9.37 बजे तक उपरांत एकादशी। आश्विन संक्रांति, पुण्यकाल से अगले प्रात:7.37 बजे तक।

17 सितंबर (शुक्रवार)- भाद्र शुक्ल एकादशी प्रात: 8.08 बजे तक पश्चात द्वादशी। पद्मा एकादशी व्रत। वामन जयंती। विश्वकर्मा पूजा।

18 सितंबर (शनिवार)- भा. शुक्ल द्वादशी प्रात: 6.55 बजे तक उपरांत त्रयोदशी अगले सूर्योदय से पहले 6 बजे तक उपरांत चतुर्दशी। पंचक प्रारम्भ सायं 3.26 बजे से। शनि प्रदोष व्रत। त्रयोदशी तिथि क्षय।

19 सितंबर (रविवार)- भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी सूर्योदय से पहले 5.29 बजे तक तदनंतर पूर्णिमा। पंचक जारी। अनंत चतुर्दशी।

20 सितंबर (सोमवार)- भा. शुक्ल पूर्णिमा सूर्योदय से पहले 5.25 बजे तक उपरांत प्रतिपदा। स्नानदान व्रतादि की पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र युता पूर्णिमा। महालय श्राद्धारम्भ। पूर्णिमा श्राद्ध।

Exit mobile version