News Room Post

Vrat aur Pooja : जानें इस हफ्ते के व्रत और त्यौहार

नई दिल्ली। अक्टूबर महीने (October Month) का तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है। इस सप्ताह (Weekly Vrat aur Pooja) में कई बड़े व्रत और त्योहार (Fasts and Festivals) आने वाले हैं। परमा एकादशी, शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना, दुर्गा पूजा, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, आश्विन अधिक अमावस्या, महाराजा अग्रसेन जयंती इस हफ्ते पड़ने वाली है।

इस सप्ताह में विश्व प्रसिद्ध बंगाल के दुर्गा पूजा का आयोजन होगा। लोग अपने घरों में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा का आगमन सहर्ष करेंगे। 9 दिनों तक उनकी आराधना होगी। फिर उनको विदा कर विसर्जन कराया जाएगा।

अक्टूबर 2020 के साप्ताहिक व्रत एवं त्योहार

13 अक्टूबर, दिन: मंगलवार: परमा एकादशी।

14 अक्टूबर, दिन: बुधवार: प्रदोष व्रत।

15 अक्टूबर, दिन: गुरुवार: मासिक शिवरात्रि।

16 अक्टूबर, दिन: शुक्रवार: आश्विन अधिक अमावस्या।

17 अक्टूबर, दिन: शनिवार: नवरात्रि प्रारंभ, घट स्थापना या कलश स्थापना, दुर्गा पूजा और महाराजा अग्रसेन जयंती।

17 अक्टूबर, दिन: शनिवार: अग्रसेन जयंती 2020।

Exit mobile version