News Room Post

Grahan 2023 Date: नए साल 2023 में कब और कितने होंगे ग्रहण, जानिए समय, तारीख और सूतक के बारे में सबकुछ

Grahan 2023 Date

नई दिल्ली। एक दिन बाद नया साल 2023 शुरू हो रहा है। नए साल की शुरुआत रविवार से हो रही है। 1 जनवरी को रविवार है और रविवार का दिन सूर्य देव का माना जाता है। ऐसे में नए साल में सूर्य का प्रभाव पूरी दुनिया में ज्यादा देखने को मिलेगा। नए साल की शुरुआत में एकादशी के साथ हो रही है। 2 जनवरी को साल की पहली एकादशी मनाई जाएगी।  2 जनवरी को पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी जिसका हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है। इस नए साल में 2 सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) और 2 चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) भी पड़ेंगे।

ग्रहण को लेकर भी हिंदू धर्म में कई नियम और बातें बताई गई हैं जिनका पालन किया जाना चाहिए। आइए जानते हैं नए साल में जो सूर्य और चंद्र ग्रहण (Grahan 2023 Date) पड़ने वाले हैं वो कब हैं साथ ही ये भी जानेंगे कि भारत में इनका सूतक काल कब लगेगा…

इस दिन लगेंगे साल 2023 में सूर्य ग्रहण

नए साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 20 अप्रैल  को लगेगा। पंचांग के मुताबिक, ये सुबह 7.04 बजे से लगेगा जो दोपहर 12.29 मिनट तक रहेगा। इसके बाद जो दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा वो 14 अक्टूबर को लगेगा। इस दिन शनिवार है। 2023 में लगने जा रहे दोनों ही सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएंगे, ऐसे में इनका सूतक भी भारत में मान्य नहीं होगा।

इस दिन लगेंगे साल 2023 में चंद्र ग्रहण

साल 2023 में 5 मई 2023 को पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगेगा। इस दिन शुक्रवार रहेगा। साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को लगेगा। रात 01.06 बजे ये चंद्र ग्रहण लगेगा जो कि 02.22 बजे तक रहेगा। ये दोनों ही चंद्र ग्रहण भारत में दिखेंगे और इनका सूतक काल भी मान्य होगा।

Exit mobile version