News Room Post

Dev Deepwali 2021: कब है देव दीपावली? यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

नई दिल्ली। इस साल देव दिवाली (Dev Deepawali 2021) 18 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन गुरूवार है। कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दिवाली मनाई जाती है। ये पर्व हर साल उत्तर प्रदेश के काशी (Kashi) में मनाया जाता है। काशी की ये परंपरा है, वहां हर साल देव दिवाली मनाई जाती है। इसे त्रिपुरोत्सव या त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस लेख में हम आपको शुभ मुर्हूत और महत्व बताएंगे।

देव दीपावली शुभ मुहूर्त

प्रदोषकाल देव दीपावली मुहूर्त – 05:09 पी एम से 07:47 पी एम
अवधि – 02 घण्टे 38 मिनट्स
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 18, 2021 को 12:00 पी एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – नवम्बर 19, 2021 को 02:26 पी एम बजे

देव दीपावली पूजा विधि

— देव दीपावली के दिन सूर्योदय से पहले गंगा स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहने।

— गंगा स्नान करने से काफी पुण्य होता है।

— अगर कोई गंगा स्नान न कर पाए तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाए और स्नान करें।

— इस दिन भगवान गणेश, शिव शंकर और भगवान विष्णु की पूरे विधि विधान के साथ पूजा करें।

Exit mobile version