News Room Post

Holi 2023: कब है होली, क्या है होलिका दहन का शुभ समय और भद्रा की स्थिति, जानिए यहां सबकुछ

Grah Gochar 2023.

नई दिल्ली। रंगों का त्योहार होली (Holi 2023) आने को है। अगले महीने मार्च में ये त्यौहार 8 मार्च 2023 को मनाया जाएगा। इस त्योहार को लेकर लोगों में जोश अभी से देखने को मिलने लगा है। खासकर मथुरा में होली (Holi Kab Hai 2023) के अलग-अलग रंग देखने को मिलते है। फूलों वाली होली, लट्ठ मार होली, रंगों वाली होली के साथ ही कई अलग-अलग अंदाज में यहां होली का उत्सव होता है। होली के त्योहार से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन को छोटी होली भी कहा जाता है। होलिका दहन पर शुभ मुहूर्त का खास ख्याल रखा जाता है साथ ही भद्रा को लेकर भी सावधानी बरती जाती है। इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त कब है और भद्रा की स्थिति क्या है आइए बताते हैं आपको…

कब है होली का त्यौहार (Holi 2023 Date)

इस साल 2023 में होली का त्यौहार 8 मार्च 2023 को है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाएगा।

होलिका दहन 2023 की तारीख और मुहूर्त

उदया तिथि के अनुसार, इस साल 2023 में होलिका दहन 7 फरवरी 2023 को किया जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस बार दहन का शुभ समय 7 मार्च को शाम 6 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 58 मिनट तक रहने वाला है। ऐसे में आप इस निर्धारित समय में ही होलिका दहन करें।

भद्रा काल की क्या है स्थिति

भद्रा काल ऐसा वक्त होता है जिसमें किसी तरह के शुभ काम नहीं किए जाते। इन दौरान पूजा-पाठ भी वर्जित होते हैं। होलिका दहन पर भद्रा का खास ध्यान रखना चाहिए। इस साल भद्रा काल का साया 6 मार्च 2023 को शाम 04:48 से अगले दिन 7 मार्च 2023 को सुबह 5:14 तक रहने वाला है। होलिका दहन का शुभ समय शाम का है ऐसे में इस साल भद्रा का साया नहीं है।

Exit mobile version