News Room Post

Magh Purnima 2022: कब है माघ पूर्णिमा, जानें तिथि का शुभ समय और इसका महत्व

magh poornima

नई दिल्ली। आज यानी 16 फरवरी को माघ माह की पूर्णिमा है। पारंपरिक हिंदू कैलेंडर में माघ पूर्णिमा का महत्व बहुत अधिक माना जाता है। माघ के महीने में आने से इस पूर्णिमा को ‘माघ पूर्णिमा’ कहा जाता है। इसके बाद हिंदू कैलेंडर के मुताबिक अगले महीने की शुरुआत हो जाती है। आज के दिन भगवान विष्णु या सत्यनारायण पूजा या इष्ट देवता / कुल देवता की पूजा का बहुत महत्व है। कुछ लोग आज के दिन विशेष मनोकामना पूर्ति के लिए व्रत भी रखते हैं और गंगा नदी में स्नान कर दान-पुण्य करते हैं। पुराणों में माघ पूर्णिमा को बेहद शुभ माना  गया है।

माघ पूर्णिमा 2022 तारीख
इस साल माघ पूर्णिमा व्रत 16 फरवरी को है।

माघ पूर्णिमा 2022 तिथि का समय
पूर्णिमा तिथि 15 फरवरी को रात 9:42 बजे शुरू होती है और 16 फरवरी को रात 10:25 बजे तक रहेगी।

माघ माह पूर्णिमा का महत्व

माघ माह पूर्णिमा का महत्व बहुत माना जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु की पूजा कर व्रत रखते हैं, जिसे चंद्रमा को देखने के बाद ही पूरा माना जाता है। इसके अलावा आज के दिन स्नान का भी बहुत महत्व है। लोग पवित्र जल में स्नान करने के लिए गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों के तट पर जाते हैं और आस्था की डुबकी लगाते हैं। पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति पापों से मुक्त हो सकता है और जन्म, जीवन और मृत्यु के दुष्चक्र से मोक्ष (मुक्ति) प्राप्त कर सकता है। स्नान के बाद दान-पुण्य करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से परिवार में सुख और समृद्धि वास करती है और दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की भी होती है।कहा जाता है कि आज के दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर आकर गंगा और यमुना के जल में स्नान करते हैं।

Exit mobile version