नई दिल्ली। हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2023) का खास महत्व बताया गया है। इस साल 2023 में माघ पूर्णिमा 5 फरवरी को मनाई जाएगी। कहते हैं इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर विचरण के लिए आते हैं। इस माघ के पूरे महीने में ही स्नान और दान का काफी महत्व होता है। कहते हैं जो भी माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) में गंगा स्नान करता है तो उसके सभी पाप खत्म हो जाते हैं और पूरे माघ महीने में हर दिन दान करने वाले व्यक्ति के जीवन के सभी दुख खत्म हो जाते हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है माघ पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त (Magh Purnima Muhurat)और पूजा विधि…
माघ माह के पूर्णिमा तिथि और मुहूर्त (Magh Purnima 2023 Muhurat)
इस तरह से करें पूजा
- माघ पूर्णिमा के दिन आपको सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।
- स्नान के बाद सूर्य मंत्र का जाप करते हुए भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
- अगर आप व्रत रख रहे हैं तो व्रत का संकल्प लें और भगवान श्री कृष्ण की सच्चे मन से आराधना करें।
- माघ पूर्णिमा पर दान का भी खास महत्व होता है ऐसे में आपके आसपास जो भी गरीब, जरूरतमंद हो उसे कुछ ना कुछ दान करें।
- ब्राह्मणों को भोजन कराने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है, आप उन्हें दान-दक्षिणा भी दे सकते हैं।
- खासतौर पर काले तिल दान में जरूर दें।
- माघ महीने में काले तिल का खास महत्व होता है, ऐसे में काले तिल से हवन और पितरों का तर्पण करें।
- इससे आपको आपके पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
- इन सबके अलावा आपको गायत्री मंत्र ‘ओम नमो नारायण’ का भी कम से कम 108 बार जाप जरूर करना चाहिए।
- इस तरह से पूजा करने पर आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।