News Room Post

Mauni Amavasya 2023: 21 या 22 जनवरी कब है मौनी अमावस्या?, जानिए दान-स्नान का समय और शुभ संयोग

Mauni Amavasya 2023: इस दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने से व्यक्ति को पितृ दोष से राहत मिलती है। इस साल 2023 में शनिवार के दिन मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पड़ रही है ऐसे में इन दिन का महत्व काफी बढ़ गया है। तो चलिए अब आपको बताते हैं क्या है मौनी अमावस्या पर दान और स्नान का समय और शुभ संयोग...

Mauni Amavasya 2023

नई दिल्ली। नए साल 2023 की शुरुआत के साथ ही एक के बाद एक व्रत और त्योहार आ रहे हैं। लोहड़ी, मकर संक्रांति के बाद अब मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2023) आने वाली है। इस साल 2023 में मौनी अमावस्या 21 जनवरी को रहेगी। माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को माघी अमावस्या और मौनी अमावस्या दोनों ही नामों से जाना जाता है। इस दिन भी दान स्नान का काफी महत्व होता है। ये अमावस्या उन लोगों के लिए काफी खास है जो पितृ दोष का सामना कर रहे हैं।

इस दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने से व्यक्ति को पितृ दोष से राहत मिलती है। इस साल 2023 में शनिवार के दिन मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पड़ रही है ऐसे में इन दिन का महत्व काफी बढ़ गया है। तो चलिए अब आपको बताते हैं क्या है मौनी अमावस्या पर दान और स्नान का समय और शुभ संयोग…

मौनी अमावस्या तिथि (Mauni Amavasya 2023 Date)

पंचांग के अनुसार, माघ महीने की इस अमावस्या तिथि की शुरुआत शनिवार, 21 जनवरी 2023 को सुबह 06 बजकर 17 मिनट से शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 22 जनवरी 2023 को सुबह 02 बजकर 22 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023 मनाई जाएगी, ऐसे में स्नान और दान भी इसी दिन करना चाहिए

मौनी अमावस्या पर शुभ संयोग (Auspicious coincidence on Mauni Amavasya)

माघ महीने की ये मौनी अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है। ऐसा 20 साल बाद संयोग बना है जब शनिवार के दिन अमावस्या पड़ रही है। शनिवार के दिन जो मौनी अमावस्या पड़ती है वो मौनी शनिचरी अमावस्या कहलाती है। इस दिन व्यक्ति को मौन व्रत रखकर, स्नान और दान करना चाहिए इससे उन्हें पितृदोष, कालसर्प दोष और शनि दोष तीनों से ही मुक्ति मिलती है।

Exit mobile version