News Room Post

October Vrat Tyohar List 2022: कब मनाया जाएगा करवा चौथ, धनतेरस और दिवाली, जानिए अक्टूबर में पड़ने वाले त्योहारों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस समय आश्विन माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है। भारत में साल भर हर महीने कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। पिछले महीने यानी सितंबर के महीने में नवरात्रि का त्योहार आया था, जिसका समापन अक्टूबर के पहले हफ्ते में हुआ। अब आने वाले दिनों में दशहरा, करवा चौथ आएगा। दिवाली भी इसी महीने पड़ेगी। इसके अलावा और भी कई त्योहार इस महीने पड़ने वाले है। तो त्योहारों से भरे आश्विन माह में आखिर कौन-कौन से त्योहार किस तारीख को दस्तक देने वाले हैं आइए जानते हैं…

अक्टूबर के व्रत और त्योहार

1 अक्टूबर (शनिवार) – कल्पारम्भ

2 अक्टूबर (रविवार) – नवपत्रिका पूजा, सरस्वती आवाहन

3 अक्टूबर (सोमवार) – दुर्गा महा अष्टमी पूजा

4 अक्टूबर (मंगलवार) – दुर्गा महा नवमी पूजा, शरद नवरात्रि पारणा

5 अक्टूबर (बुधवार) – दुर्गा विसर्जन, दशहरा

6 अक्टूबर (गुरुवार) – पापांकुशा एकादशी

7 अक्टूबर (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत (शुक्ल)

9 अक्टूबर (रविवार) – अश्विन पूर्णिमा व्रत, शरद पूर्णिमा

13 अक्टूबर (गुरुवार) – संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ

17 अक्टूबर (सोमवार) – तुला संक्रांति, अहोई अष्टमी

21 अक्टूबर (शुक्रवार) – रमा एकादशी

22 अक्टूबर (शनिवार) – प्रदोष व्रत (कृष्ण)

23 अक्टूबर (रविवार) – मासिक शिवरात्रि, धनतेरस

24 अक्टूबर (सोमवार) – दिवाली, नरक चतुर्दशी

25 अक्टूबर (मंगलवार) – कार्तिक अमावस्या, सूर्य ग्रहण

26 अक्टूबर (बुधवार) – भाई दूज, गोवर्धन पूजा

30 अक्टूबर (रविवार) – छठ पूजा

Exit mobile version