News Room Post

Chandra Grahan 2022: नए साल पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा, जानिए समय और तारीख

नई दिल्ली।  नए साल यानी 2022 को आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल में कई ग्रहण भी पड़ेंगे। इनकी संख्या की बात करें तो कुल मिलाकर 2022 में 4 ग्रहण पड़ेंगे जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण और बाकि 2 चंद्र ग्रहण। हिन्दू पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का काफी महत्व होता है। खगोलीय दृष्टि से देखा जाए तो चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहा जाता है जब चन्द्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे या फिर सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में अवस्थित हों। इन दौरान (ग्रहण) किसी भी तरह के शुभ काम जैसे पूजा-पाठ को निषेध माना जाता है। तो चलिए इस लेख में आपको बताते हैं इस नए साल पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा, इसका समय और तारीख

इस तारीख को लगेगा साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण  

चंद्र ग्रहण की तारीख- 16 मई, सोमवार 2022

समय: 7:02 AM से 12:20 PM तक

कैसा होगा ये ग्रहण– पूर्ण चंद्र ग्रहण

कहां दिखेगा ये ग्रहण

16 मई, सोमवार को लगने जा रहा ये चंद्र ग्रहण दक्षिणी/पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिन्द महासागर और भारत के कुछ हिस्सों में नजर आएगा।

सूतक काल क्या होगा

चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल की शुरूआत हो जाती है जो कि चंद्र ग्रहण की समाप्ति पर ही खत्म होगा। ग्रहण के दौरान सूतक काल अधिक प्रभावी रहेगा। इस दौरान अधिक सावधानी बरतनी होगी।

Exit mobile version