News Room Post

Surya Grahan 2022: नए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा, जानिए समय और तारीख

नई दिल्ली।  नए साल यानी 2022 को आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल में कई ग्रहण (Eclipse 2022) भी पड़ेंगे। इनकी संख्या की बात करें तो कुल मिलाकर 2022 में 4 ग्रहण पड़ेंगे जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण और बाकि 2 चंद्र ग्रहण। सनातन धर्म में हमेशा से ही ग्रहण (Grahan) को अशुभ माना जाता है। यही कारण है कि ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ कामों को करने की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान खाना खाने पर भी रोक लगी होती है। तो चलिए आपको अपने इस लेख में बताते हैं साल 2022 में कब लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण, इसका समय और तारीख भी…

इस तारीख को लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण  (Second Solar Eclipse of 2022)

साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्तूबर, शनिवार के दिन ही लगेगा। भारतीय समयअनुसार ये सूर्य ग्रहण शाम के 04 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा जो कि 05 बजकर 42 बजे तक लगेगा। ये दूसरा सूर्य ग्रहण भी आंशिक रहेगा। ऐसे में ये सूर्य ग्रहण को यूरोप, दक्षिणी और पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और अटलांटिका में देखा जा सकेगा। यहां बता दें, भारत में इस आंशिक सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

कैसे लगता है सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहा जाता है जब सूर्य और चंद्रमा एक-दूसरे के बिलकुल सीध में होते हैं। चंद्रमा का आकार थोड़ा छोटा होने के कारण इस दौरान सूर्य एक चमकती हुई रिंग तरह नजर आता है।

Exit mobile version