News Room Post

Magh Purnima 2023: क्यों जरूरी होता है माघ पूर्णिमा में गंगा स्नान, किन चीजों के दान होगा शुभ, जानिए सबकुछ

magh purnima 2023

नई दिल्ली। इस साल 2023 में माघ पूर्णिमा 5 फरवरी को मनाई जाएगी। माघ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में खासकर महत्व होता है। इस दिन गंगा स्नान, दान करने से व्यक्ति को सभी तरह के दुखों-कष्टों से राहत मिलती है और उस व्यक्ति का जीवन खुशनुमा हो जाता है। जिन लोगों के जीवन में परेशानियां बनी हुई है। तो ऐसे लोगों को माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान शुरू करना चाहिए और इस दिन इस दिन कई चीजों का दान भी करना चाहिए जिससे व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति हो। तो चलिए आपको बताते हैं माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने का महत्व क्यों होता है, किन चीजों का आपको दान करना चाहिए और माघ पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त क्या है…

माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 2023

माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 4 फरवरी 2023 को रात 9 29 से शुरू हो रहा है जो कि अगले दिन 5 फरवरी को रात 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। उदया तिथि के हिसाब से माघ पूर्णिमा 5 फरवरी को मनाई जाएगी। इसी दिन पूजा के स्नान दान किया जाएगा।

माघ पूर्णिमा पर क्यों जरूरी होता है गंगा स्नान

ज्योतिषविदों की मानें तो माघ पूर्णिमा का दिन श्री हरि भगवान विष्णु को समर्पित है। भगवान विष्णु गंगाजल में वास करते हैं यही वजह है कि इस दिन गंगा स्नान करने के लिए कहा जाता है। जो भी व्यक्ति माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करता है, तो गंगाजल के स्पर्श से ही उसे बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि माघ पूर्णिमा पर गंगा तटों पर भक्तों की भारी भीड़ भी देखने को मिलती है।

माघ पूर्णिमा के दिन इस चीज का करें दान

माघ पूर्णिमा के दिन आपको काले तिल का दान करना चाहिए ये आपके लिए फायदेमंद होगा। इसके अलावा आप गरीबों, जरूरतमंदों को कंबल, खाना और गुड़ भी दान कर सकते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो जो भी व्यक्ति माघ पूर्णिमा के दिन इन चीजों का दान करता है तो उसे पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और उसके जीवन में जितने भी काम रुक रहे थे। वो  भी दूर हो जाते हैं…

Exit mobile version