News Room Post

Bhai Dooj 2022: आखिर क्यों बहने भाई को देती है नारियल? जानें क्या हैं भाई दूज का महत्व

नई दिल्ली। भाई-बहन के रिश्ते के आगे दुनिया के सारे रिश्ते फीके पड़ जाते हैं। ये रिश्ता काफी अनमोल और अटूट भी होता हैं। इस रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा भी हैं, नोक-झोक भी हैं इसके साथ ही खूब सारा प्यार भी हैं। भाई छोटा हो या बड़ा अपनी बहन की रक्षा करता ही हैं वैसे ही बहन भी छोटी हो या बड़ी एक मां की तरह अपने भाई की देखभाल करती हैं। इस बार भाई दूज का त्योहार दो दिन पड़ रहा हैं। एक आज यानी 26 अक्टूबर को दूसरा कल यानी 27 अक्टूबर को हैं। भाई दूज का त्योहार दिवाली के ठीक दो दिन बाद होती हैं। आइए हम आपको बताते हैं इस दिन बहनें अपने भाई को नारियल क्यों देती हैं। और भाई दूज का क्या है महत्व-

नारियल का गोला देने का महत्व

इस दिन बहनें पहले अपने भाइयों को तिलक लगाती हैं और उसके बाद ही भोजन करती हैं। भाई दूज पर बहनें अपने भाई के टीका लगा कर उनके हाथ पर कलावा बांध कर उन्हें नारियल का गोला देती हैं, इसके पीछे का कारण यह है कि यमराज को उनकी बहन ने नारियल का गोला दिया था जिससे यमराज अपनी बहन को याद करते रहें। इसलिए बहनें इस दिन अपने भाई को रोली लगा कर उनको नारियल देती हैं, साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना भी करती हैं।

भाई दूज का महत्व

भाई दूज का त्योहार हिंदू धर्म के लिए एक खास पर्व हैं। इस दिन बहनें अपने भाई के टीका करके उनके लंबी उम्र की कामना करने के साथ ही उनके लिए सुख समृद्धि की भी कामना करती हैं। माना जाता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था जिसके बाद भगवान कृष्ण की बहन सुभद्रा ने उनका दीपक जला कर स्वागत किया था। और भगवान कृष्ण के तिलक लगा कर उनकी लंबी आयु की कामना की थी। इसलिए इस दिन भाई दूज के तौर पर मनाया जाता हैं।

Exit mobile version