News Room Post

Holi 2022: क्यों पहने जाते हैं होली पर सफेद रंग के कपड़े?, जानें इसका महत्व और ज्योतिष कारण

नई दिल्ली। देश-दुनिया में अलग-अलग तरीकों से मनाई जाने वाली होली की तैयारी कई महीनों पहले से ही शुरु हो जाती है। भारत में लोग फाल्गुन मास के आने से पहले से ही घरों में साफ-सफाई करना शुरु कर देते हैं। साथ ही कई हफ्तों पहले से ही होली का जश्न भी शुरु हो जाता है। होली का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन होता है जिसमें लकड़ी और गोबर के कंडे का ढ़ेर बना कर हवन आदि करने के बाद उसे जलाया जाता है। इसके ठीक अगले दिन यानि चैत्र माह की प्रतिपदा की तिथि को रंगो की होली खेली जाती है। इस साल 17 मार्च 2022  होलिका दहन का त्योहार मनाया जाएगा और 18 मार्च 2022 को रंगों की होली खेली जाएगी। खुशियों और उमंगों के इस त्योहार पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और गले मिलकर होली की शुभकामनाए देते हैं। बहुत सारे लोग होली पर सफेद कपड़े पहनकर होली खेलते हैं। आजकल तो केवल फैशन के लिए होली पर सफेद कपड़े पहने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष के हिसाब से  होली पर सफेद कपड़े पहनने का बहुत महत्व होता है, आइये जानते हैं सफेद कपड़ों पर रंग खेलने के क्या है मायने…

1.होली के दिन सफेद कपड़े पहनने से जीवन में सकारात्मकता आती है।

2.ऐसा माना जाता है कि सफेद रंग भाईचारा, शांति, सुख और समृद्धि का प्रतीक होता है, जिसकी वजह से इस दिन सफेद कपड़े पहनना काफी शुभ माना जाता है।

3.होली के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने से मन शांत होता है। बात-बात पर क्रोध करने वाले लोगों को इस दिन सफेद रंग के कपड़े ही पहनने चाहिए।

4.होलिका दहन वाले दिन भी अगर सफेद रंग के कपड़े पहनकर होलिका दहन की जाए तो इसे काफी अच्छा माना जाता है।

5.सफेद रंग के कपड़े ग्रहों के नकारात्मक असर को कम करने में भी सहयक है। इसके अलावा कहा जाता है कि इससे बिगड़े काम भी बन जाते हैं।

6.गर्मी के मौसम में वैसे भी सफेद रंग के कपड़े पहनना काफी अच्छा माना जाता है। और होली का त्योहार गर्मी की शुरुआत में आता है। ऐसे में सफेद रंग शरीर को ठंडक पहुंचाता है।

Exit mobile version