News Room Post

Shardiya Navratri 2021: नवरात्रि में महिलाएं भूलकर भी ना करें ये 3 गलतियां, माता रानी हो सकती हैं नाराज

नई दिल्ली। 7 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है। हिन्दू धर्म में इस पर्व का विषेश महत्व होता है। पूरे देश ये ये पर्व हर्षोउलास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार नवरात्रि 8 दिनों का ही है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के 9 रुपों की पूजा करते हैं। ऐसे में आपको मां दुर्गा की पूजा करते समय कुछ नियमों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इन नियमों का पालन करने से माता का आशीर्वाद मिलता है।

जो लोग बताए गए नियमों का पालन नहीं करते हैं उन्हें देवी मां की पूजा की नाराजगी देखने को मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं पूजा के दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

महिलाएं खुले बाल रखकर ना करें माता की पूजा

नवरात्रि में पूजा के दौरान महिलाओं को खुले बाल रखकर माता की पूजा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि खुले बाल अमंगल का प्रतीक होता है।

गीले कपड़े पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

नवरात्रि के दौरान पूजा के नियमों का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए। कई बार लोग जल्दबाजी में गीले कपड़े पहन कर पूजा करने लगते हैं। लेकिन ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से माता नाराज हो जाती हैं।

देवी मां पर अर्पित न करें ये पुष्प

नवरात्रि में पूजा के दौरान आंवला, दुर्वा, मदार, आक, तुलसी माता को अर्पित करना मना किया गया है। इन फूलों को नहीं चढ़ाना चाहिए। नवरात्रि में मां की पूजा लाल फूलों से करनी चाहिए ये माता को अधिक प्रिय होते हैं।

Exit mobile version