News Room Post

Haritalika Teej 2022: राशि के अनुसार करेंगे हरितालिका तीज की पूजा तो मिलेंगे पूरे लाभ, साथ ही जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Hartalika Teej 2022: इस दिन व्रत रखने वाली स्त्री को सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है। लेकिन अगर हरितालिका तीज की पूजा राशि के अनुसार की जाती है, दोगुने फल की प्राप्ति होती है। तो आइए आपको इसके शुभ मुहूर्त के साथ ही बताते हैं कि किस राशि के लोगों को किस तरह से पूजा करनी चाहिए...

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में माने जाने वाले व्रत पर्वों में सबसे कठिन व्रत हरतालिका तीज आज मनाया जा रहा है। इस दिन व्रत अविवाहित स्त्रियां अच्छे वर की कामना और सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इतना ही नहीं इस दिन व्रत रखने वाली स्त्री को सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है। लेकिन अगर हरितालिका तीज की पूजा राशि के अनुसार की जाती है, दोगुने फल की प्राप्ति होती है। तो आइए आपको इसके शुभ मुहूर्त के साथ ही बताते हैं कि किस राशि के लोगों को किस तरह से पूजा करनी चाहिए…

शुभ-मुहूर्त

भाद्रपद मास की तृतीया तिथि का आरंभ 29 अगस्त 2022, सोमवार, शाम 03: 21 मिनट से हो जाएगा, जो 30 अगस्त 2022 मंगलवार, शाम 03:34 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं प्रदोष काल का आरंभ 30 अगस्त 2022 की शाम 06.33 से होकर रात 08.51 तक समाप्त हो जाएगा।

किस राशि के लोग कैसे करें पूजा?

मेष राशि- इस राशि को लोग हरितालिका तीज की पूजा में लाल रंग का कपड़ा या रुमाल जरूर रखें साथ ही गाय को मीठी रोटी खिलाएं और जरूरतमंदों की मदद करें।

वृषभ राशि- इस राशि की महिलाएं बांस या तुलसी का पौधा लगाकर उसकी सेवा करें।

मिथुन राशि- इस राशि की स्त्रियां घर के बड़ों की सेवा करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। साथ ही जरूरतमंदों को दवाईयां दान करें।

कर्क राशि- कर्क राशि की स्त्रियां इस बुजर्गों की सेवा करें साथ ही परिवार की किसी महिला से चावल या चांदी लेकर इसे हमेशा अपने पास संभाल कर रखें।

सिंह राशि- इस राशि के लोगों के हरितालिका तीज पर अपने मन को नियंत्रित रखना चाहिए और शाम के वक्त जरूरतमंदों को अखरोट और नारियल का दान करना चाहिए।

कन्या राशि- इस राशि की महिलाएं काले रुमाल या फिर वस्त्र का दान करें।

तुला राशि- तुला राशि के लोग इस दिन गाय को रोटी खिलाएं। साथ ही माता-पिता और अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- इस राशि की महिलाएं हरितालिका तीज पर किसी ज़रूरतमंद को मीठी रोटी खिलाएं। रोज सुबह सबसे पहले शहद का सेवन करें।

धनु राशि- गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करें और संभव हो किसी को तीर्थ यात्रा पर लेकर जायें।

मकर राशि- हरतालिका तीज के दिन जीव-जंतुओं की सेवा करें और पशुओं को भोजन कराएं।

कुंभ राशि- दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके अन्न का दान करें, साथ ही भैरव मंदिर में दूध का दान करें।

मीन राशि- इस दिन किसी से उधार लेने से बचें, साथ ही बुजुर्गों के आदेशों का पालन करें।

Exit mobile version