News Room Post

Vivah Panchami 2021: विवाह पंचमी पर दांपत्य जीवन में लाभ के लिए ऐसे करें भगवान राम और माता सीता की पूजा

ram sita

नई दिल्ली। आज 8 दिसंबर विवाह पंचमी (Vivah Panchami) का पावन पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, हिंदू पंचांग के अनुसार विवाह पंचमी को मनाया जाता है। त्रेता युग में इसी दिन भगवान श्री राम और माता सीता की शादी हुई थी। ऐसे में इस दिन लोग विधि-विधान के साथ भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह महोत्सव मनाते हैं। कहा जाता है जो भी भक्त इस दिन (विवाह पंचमी) माता सीता और भगवान श्री राम का विवाह महोत्सव मनाते है उनका शादीशुदा जीवन हमेशा सुखमय बना रहता है। इसके साथ ही प्रभु राम और माता सीता की कृपा भी बनी रहती है।

विवाह पंचमी पूजा का समय

वाह पञ्चमी बुधवार, 8, 2021

पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – 7, 2021 को 11:40 PM

पञ्चमी तिथि समाप्त – दिसम्बर 08, 2021 को 09:25 PM

विवाह पंचमी की पूजा विधि

-विवाह पंचमी के दिन सुबह-सुबह उठ कर स्नानआदि करें।

– इसके बाद सूर्य देव को जल अपर्ति करें।

– फिर एक चौकी पर भगवान राम और माता सीता की प्रतिमा स्थापित करें।

– फल, फूल, दीप और दूर्वा के साथ उनका पूजन करें।

– इस दिन रामचरितमानस और रामायण का पाठ करना चाहिए।

– अंत में श्रीराम की आरती करें और पूजा का प्रसाद बांट दें।

Exit mobile version