News Room Post

Vishnu Pooja: गुरुवार के दिन ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, सभी समस्याओं का होगा खात्मा

नई दिल्ली। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूजा की जाती है। ये दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन केले के पौधे की पूजा की जाती है। गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहना जाता है जो शुभ माना जाता है। साथ ही गुड़ और चने का प्रसाद चढ़ाया जाता है। हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से जीवन के सभी संकटों से छुटकारा मिलता है।

मान्यता है कि गुरुवार के दिन अगर भक्त विष्णु जी की विधिवत पूजा करते हैं और गुरुवार के उपायों को आजमाते हैं तो उनके जीवन में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहती है।

ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा

-सबसे पहले गुरुवार के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठें। उसके बाद स्नान कर साफ कपड़े पहनें।

-किसी चौकी पर साफ वस्त्र बिछाकर उस पर भगवान विष्णु जी की प्रतिमा स्थापित करें।

-विष्णु जी को पीली चीजें अत्याधिक प्रिय है। इसलिए भगवान विष्णु को पीले फूल और पीले फल का भोग लगाएं।

-इसके बाद भगवान विष्णु जी को धूप व दीप दिखाएं। विष्णु जी की आरती जरूर करें।

-गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन केले के वृक्ष की पूजा अवश्य करें।

Exit mobile version