News Room Post

Yogini Ekadashi 2023: योगिनी एकादशी पर आज इस मुहूर्त में करें पूजा, जानिए पूजा विधी और महत्व

Yogini Ekadashi 2023

नई दिल्ली। आज 14 जून, बुधवार को योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2023) व्रत है। इस दिन श्री हरि विष्णु जी की पूजा की जाती है। कहते हैं इस दिन व्रत करने से व्यक्ति के समस्त पाप खत्म हो जाते हैं। व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। व्यक्ति अपने जीवन में सफलता हासिल करता है। आषाढ़ में भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा उन विवाहित दंपत्ति को जरूर करना चाहिए जो कि संतान चाहते हैं। इससे उन्हें संतान प्राप्ति होती है। अब चलिए आपको बताते हैं क्या है आज पूजा का शुभ मुहूर्त और कैसे करनी है आपको पूजा…

योगिनी एकादशी 2023 पर क्या है शुभ मुहूर्त

आषाढ़ कृष्ण एकादशी तिथि का शुभारंभ एक दिन पहले 13 जून, मंगलवार सुबह 9 बजकर 28 मिनट से शुरू हो गया है। आषाढ़ कृष्ण एकादशी तिथि का समापन आज, बुधवार को सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर होगा।

योगिनी एकादशी 2023 पर बन रहे हैं ये शुभ योग

योगिनी एकादशी आज बुधवार, 14 जून 2023 को है। लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह 5 बजकर 23 मिनट से सुबह 7:07 मिनट तक रहेगा। लाभ-उन्नति मुहूर्त, सुबह 5:23 बजे से सुबह 07:07 बजे तक रहने वाला है। अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त जो बन रहा है वो 7:07 बजे से सुबह 08:52 बजे तक रहेगा। इन शुभ योग की वजह से इस दिन की महत्ता और बढ़ गई है।

योगिनी एकादशी 2023 पर पूजा का शुभ मुहूर्त 

योगिनी एकादशी पर विष्णु की पूजा के लिए शुभ समय सुबह 5 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। वहीं, दूसरा पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10:37 मिनट से दोपहर 12:21 मिनट तक रहेगा।

कैसे करनी है योगिनी एकादशी पर पूजा  (Yogini Ekadashi 2023 Puja Vidhi)

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है।  NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।

Exit mobile version