News Room Post

Parivartini Ekadashi 2023: परिवर्तिनी एकादशी पर आज इन उपायों से मिलेगा फायदा, जानिए पूजा के लिए सबसे शुभ समय

Devshayani Ekadashi 2023

नई दिल्ली। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi) का व्रत रखा जाता है। परिवर्तिनी एकादशी को जलझूलनी एकादशी और डोल ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। हर एकादशी तिथि श्री हरि विषणु को समर्पित होती है ऐसे में इस दिन विषणु जी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि एकादशी के व्रत को करने से व्यक्ति के जीवन पर विषणु जी की कृपा मिलती है। विषणु जी अपने भक्तों के जीवन के सारे कष्टों का अंत कर देते हैं। आज 25 सितंबर 2023 को परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi 2023) मनाई जा रही है। परिवर्तिनी एकादशी को लेकर मान्यता है कि इस दिन किए गए व्रत से व्यक्ति का दुर्भाग्य, सौभाग्य में बदल जाता है और उसके जीवन में सब शुभ होने लगता है। अगर आपने भी श्री हरि के इस परिवर्तिनी एकादशी व्रत को रखा है तो चलिए जानते हैं आज पूजा के लिए शुभ समय क्या है और आप आज कौन से उपाय कर सकते हैं जिससे आपको फायदा होगा…

कब है परिवर्तिनी एकादशी 2023 (Parivartini Ekadashi 2023 Kab Hai)

इस साल 2023 में परिवर्तिनी एकादशी तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। कोई 25 सितंबर 2023 को तो 26 सितंबर 2023 को परिवर्तिनी एकादशी बता रहे हैं। परिवर्तिनी एकादशी 25 सितंबर को सुबह 7 बजकर 55 मिनट से अगले दिन 26 सितंबर को सुबह 5 बजे तक है। हिन्दु धर्म में उदयातिथि को महत्ता दी जाती है। इस हिसाब से आज 25 सितंबर को ही परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

परिवर्तिनी एकादशी 2023 का व्रत पारण और पूजा मुहूर्त (Parivartini Ekadashi 2023 Muhurat)

परिवर्तिनी एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय (Parivartini Ekadashi Upay)

बरकत के लिए उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा रहे। किसी तरह की कोई कमी न रहे तो परिवर्तिनी एकादशी के दिन घर में एकाक्षी नारियल ले आएं। विधि विधान के साथ इसकी पूजा कर वहीं, पूजा स्थल पर रख दें।

रुके काम पूरे करने के लिए उपाय

अगर आपके कोई काम रुके हुए हैं तो इन्हें पूरा करवाने के लिए आप विष्णु और लक्ष्मी जी को पीले चंदन और केसर में गुलाब जल मिलाकर तिलक लगाएं। खुद भी इसका टीका लगाकर ही काम के लिए निकलें। इससे आपके सभी काम पूरे होंगे साथ ही रुके काम भी बनेंगे।

संतान सुख के लिए उपाय

अब जिन लोगों की संतान नहीं है वो लोग इस दिन गोपाल मंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः’ का जाप करें। हर रोज एक माला इसका जाप करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।

Exit mobile version