News Room Post

Ducati Desert Sled: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने 803cc के इंजन के साथ खरीदी दमदार बाइक, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को जितना प्यार फिल्मों और एक्टिंग से है, उतना ही शौक वह बाइक राइडिंग का भी रखते हैं। शाहिद कपूर के पास महंगी बाइक्स का एक बड़ा कलेक्शन है। उनको अक्सर अपने फ्री टाइम पर बाइक चलाते देखा गया है। हाल ही में एक्टर ने एक नई बाइक खरीदी है। यह बाइक दमदार इंजन के साथ आती है और मुश्किल रास्तों पर चलने के लिए बनाई गई है। शाहिद कपूर की यह बाइक डुकाटी कंपनी की है। उन्होंने डुकाटी स्क्रैम्बलर डिसर्ट स्लेड बाइक खरीदी है। इस बाइक का मूल्य 12 लाख रुपये है, जो ऑन रोड करीब 14 लाख रुपये की मिलती है। बाइक की फोटो एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर साझा की है।

शाहिद ने फोटो की साझा

अभिनेता शाहिद कपूर ने नई Ducati Desert Sled को व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा है। उन्होंने जो फोटो साझा की है, उसमें वह बाइक पर बैठे हुए हैं और उन्होंने राइडिंग गियर्स को पहने हुए हैं। इससे अनुमान लगाया जा सकता हैं कि वह बाइक से घुमने जा रहे होंगे। कंपनी ने इस सीरीज की बाइक को 2020 में ही लॉन्च किया था डेजर्ट स्लेज को 1980 के दशक की एंडुरो बाइक्स को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है।

Ducati Desert Sled के फीचर्स

डुकाटी स्क्रैम्बलर डेजर्ट स्लेड में 803 सीसी का ट्विन-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, यह इंजन 8,250rpm पर 73bhp की अधिकतम पावर और 5,750rpm पर 66.2Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। डुकाटी स्क्रैम्बलर डेजर्ट स्लेड में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक दोनों के साथ एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम है। इस स्क्रैम्बलर डेजर्ट स्लेड बाइक का भार 209 किलोग्राम है और इसका फ्यूल टैंक 13.5 लीटर का है।

Exit mobile version