News Room Post

Auto Expo 2023 : क्या होगा ऑटो एक्सपो 2022 का वेन्यू, टाइमिंग, कैसे पहुंचे.. यहां देखिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली। भारत में पूरे 3 साल बाद ऑटो एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है गाड़ियों के चाहने वाले लोगों के लिए यह किसी त्योहार से कम नहीं है। एक से एक स्टाइलिश कार यहां शोकेस की जाएंगी।ऑटो एक्सपो का ये 16वां संस्करण कल से शुरू हो रहा है। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित वाहनों के इस प्रदर्शनी में मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स, किया इंडिया सहित कई दिग्गज ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं। इस बार के एक्सपो में कई स्टार्टअप और नए प्लेयर्स को भी देखा जाएगा। कल यानी कि 11 जनवरी और 12 जनवरी को मीडिया के लिए ये एक्सपो शुरू किया गया है, जबकि जनरल पब्लिक के लिए आगामी 13 जनवरी से ऑटो एक्सपो के दरवाजे खोले जाएंगे जो कि 18 जनवरी तक चलेगा। तो आइये आपको बताते हैं कि किस तरह आप Auto Expo पहुंच सकते हैं।

क्या रहेगी ऑटो एक्सपो की टाइमिंग?

अगर आप भी ऑटो एक्सपो में जाकर नई नई कारों को देखना चाहते तो कुछ बातें आपको पहले पता होनी चाहिए। उदाहरण के तौर पर, एक्सपो के आयोजन की तारीख, समय और वहां तक पहुंचने का रूट। बता दें कि 13 जनवरी को इस एक्सपो में सिर्फ बिजनेस क्लास के लोग ही जा सकेंगे। 14 तारीख से यहां आम लोगों के को एंट्री दी जाएगी। 14 और 15 जनवरी के लिए ऑटो एक्सपो का समय 11 से 8 बजे तक निर्धारित किया गया है. 16 से 17 जनवरी को ये समय 11 से 7 बजे तक रखा गया है। 18 जनवरी को ये वक्त 11 से 6 बजे तक होगा। ऑटो एक्सपो में एंट्री क्लोजिंग टाइम के एक घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा। वहीं हॉल में ये एंट्री के क्लोजिंग टाइम के 30 मिनट पहले बंद किया जाएगा। तो ये वो टाइमिंग उर डेट से जुड़ी जनकारी है जो आपको जाने से पहले जानना जरूरी है।

आपको बता दें कि ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जा रहा है। सबसे नजदीकी एयरपोर्ट नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह एक्सपो से 53 किमी दूर है, जबकि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के गेट 2 से दूरी 40 किमी है. वहीं निकटतम बस स्टॉप गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पर 1.3 किमी दूर है। यहां मेट्रो की एक्वा लाइन के माध्यम से भी पहुंचा जा सकता है। निकटतम मेट्रो स्टेशन नॉलेज पार्क II और जेपी ग्रीन्स परी चौक है। इस तरह से आप ऑटो एक्सपो 2023 में आसानी से पहुंच सकते हैं।

 

Exit mobile version