News Room Post

Shark Tank Season 2: अभिषेक के आइडिया ने जजों को किया खुश, स्मार्टवॉच की खासियत सुन शार्क ने की फंडिग

नई दिल्ली। शार्क टैंक सीजन 2 की शुरुआत हो चुकी हैं दर्शक इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही उन्हें इस शो को देख के काफी इंट्रेस्ट भी आ रहा हैं। इस बार शो में 6 शार्क रखे गए हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहें हैं। 5 जज पहले सीजन के ही हैं लेकिन अब अशनीर ग्रोवर की जगह cardekho के सीईओ अमित जैन को लाया गया हैं। इस शो के सारे जज अरबपति हैं और देश के जाने माने बिजनेसमैन हैं। इन्हें शो में आए जिस भी इन्ट्रेप्रेन्योर का आईडिया पसंद आता हैं उसी में शार्क अपना निवेश करवाते हैं। अब इस शो में एक इन्ट्रेप्रेन्योर आये जिसका आईडिया दो शार्क को काफी पसंद आया। आइए बताते हैं उनके बारे में-

बच्चों के लिए स्मार्टवॉच

दरअसल, मुम्बई के अभिषेक बहेती जो कि बच्चों के लिए स्मार्टवॉच का आइडिया लेकर आए थे जो 2 शार्क को काफी पसंद आई वह स्मार्टवॉच हैं जो कि बच्चों के लिए काफी अच्छी हैं। वॉचआउट वियरेबल की मदद से माता-पिता अपने बच्चों की एक्टिविटी पर नजर रख सकते हैं उसे ट्रैक कर सकते हैं। साथ ही उनको वीडियो या ऑडियो दोनों कॉल कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच की खासियत की बात करें तो इसमें सिम सपोर्ट भी होती हैं यानी इस वॉच में 4G इनेबल सिम को इसमें इन्सर्ट किया जा सकता हैं। साथ ही अगर बच्चे इसके पॉवर बटन को 3 सेकंड तक दबाकर रखेंगे तो इसमें से एक इमरजेंसी अलार्म भी बजने लगेगा। इसके साथ ही इस घड़ी की एक खासियत और हैं कि अगर बच्चा या कोई दूसरा इस घड़ी को बच्चे की कलाई से दूर करने की कोशिश करेगा तो पेरेंट्स को इसका नोटिफिकेशन चला जाएगा।

वॉच की कीमत

वहीं इस वॉच की कीमत की बात करें तो अभिषेक के मुताबिक इसकी कीमत 10,000 रुपये हैं। हालांकि, यह वॉच तो सभी जजों को काफी पसंद आई लेकिन सब को उनका दाम इस घड़ी का काफी लगा। हालांकि विनिता सिंह और अनुपम मित्तल ने इसमें निवेश किया।

Exit mobile version