News Room Post

Bank Holidays in March 2022: मार्च में इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, अभी से निपटा लें जरूरी काम

नई दिल्ली। फरवरी के खत्म होने में अब केवल 10 दिनों का ही समय बचा है। ऐसे में आप मार्च के लिए बैंकों से जुड़े कामकाज अभी से शेड्यूल तय कर लें। अगले महीने के तीसरे हफ्ते में बैंक लगातार चार दिन बंद रहने वाले हैं। मार्च महीने में 13 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में आप बैंक से जुड़े कामकाज अभी से निपटा सकते हैं। हालांकि देश के सभी बैंकों पर ये छुट्टियां नहीं अप्लाई होंगे। केवल कुछ राज्यों के बैंकों में ये छुट्टियां होंगी।

मार्च 2022 में बैंकों में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट

1 मार्च: महाशिवरात्रि

(अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद रहेंगे)

3 मार्च: लोसार

(गंगटोक में बैंक बंद)

4 मार्च: चपचार कुट

(आइजोल में बैंक बंद)

6 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

12 मार्च: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)

13 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

17 मार्च: होलिका दहन

(देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद)

18 मार्च: होली

(बेंगलूरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ बाकी जगह बैंक बंद रहेंगे)

19 मार्च: ओसांग

(भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद)

20 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

22 मार्च: बिहार दिवस

(पटना में बैंक बंद)

26 मार्च: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)

27 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

आरबीआई (RBI) की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

Exit mobile version