नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने अपने संबोधन में कहा, पूर्वी भारत और नॉर्थ ईस्ट की भूमि आज एक नए भविष्य की शुरुआत करने जी रही है। एडवांटेज असम पूरी दुनिया को असम के पोटेंशियल और प्रगति से जोड़ने का एक महा अभियान है। मोदी बोले, कुछ महीने पहले असम के जगी रोड में टाटा सेमीकंडक्टर असेंबली और तकनीकी सुविधाओं की शुरुआत हुई है। यह प्लांट आने वाले समय में पूरे नॉर्थ ईस्ट में तकनीकी विकास को बढ़ावा देने वाला है।

VIDEO | Assam CM Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) felicitates PM Modi during the inaugural session of Advantage Assam 2.0 Investment and Infrastructure Summit 2025 in Guwahati.#AdvantageAssam2

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/5Kau4FZwo1
— Press Trust of India (@PTI_News) February 25, 2025

पीएम ने बताया, सेमीकंडक्टर सेक्टर में इनोवेशन के लिए हमने आईआईटी के साथ भी कोलेबरेट किया है। इसके लिए देश में एक सेमीकंडक्टर रिसर्च सेंटर पर भी काम किया जा रहा है। इस दशक के अंत तक इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर की वेल्यू पांच हजार बिलियन डॉलर तक पहुंचने वाली है। हमारी जो स्पीड और स्केल है उससे तय है कि भारत सेमीकंडर प्रोडक्शन की एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा और असम की इकोनॉमी को भी फायदा होगा।

Guwahati, Assam: At the Advantage Assam 2.0 Investment & Infrastructure Summit 2025, PM Narendra Modi says, "A few months ago, Tata, along with semiconductor, assembly, and tech facilities, started operations in Jagi Road, Assam. These plants will promote technological growth… pic.twitter.com/WQgSqqgdKQ
— IANS (@ians_india) February 25, 2025

नरेंद्र मोदी का कहना है, सरकार की नीतियों के कारण असम हाई-टेक उद्योगों के साथ-साथ स्टार्टअप्स का भी हब बन रहा है। हाल ही में बजट में केंद्र सरकार ने नए प्लांट की स्थापना को मंजूरी दी है। आने वाले समय में यह यूरिया प्रोडक्शन प्लांट नॉर्थ ईस्ट सहित पूरे भारत की यूरिया की डिमांड को पूरा करेगा। वह दिन दूर नहीं जब असम पूर्वी भारत का एक बड़ा मैन्यूफैक्चरिंग हब बनेगा और इसमें केंद्र सरकार हर तरह से राज्य की बीजेपी सरकार की मदद कर रही है।

#WATCH गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर शिखर सम्मेलन में अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने कहा, "आपके सामने खड़ा होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। जब भी मैं मां कामाख्या की इस पवित्र भूमि पर कदम रखता हूं, तो मैं इसकी प्राकृतिक और असीम सुंदरता से… pic.twitter.com/94uLdzXUzF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2025

गौतम अडाणी ने 50,000 करोड़ के निवेश का किया ऐलान
इस कार्यक्रम में अडाणी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडाणी ने असम में 50,000 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया। उन्होंने कहा, जब भी मैं मां कामाख्या की इस पवित्र भूमि पर कदम रखता हूं, तो मैं इसकी प्राकृतिक और असीम सुंदरता से मंत्रमुग्ध हो जाता हूं। जिस तरह विशाल नदी ब्रह्मपुत्र ने इस राज्य के परिदृश्य को नया आकार दिया और अपना रास्ता बनाया, मैं यह जरूर कहूंगा कि यह हमारे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने असम के लिए संभावनाओं के परिदृश्य को नया आकार दिया है। प्रधानमंत्री जी, एक कुशल बुनकर की तरह, पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने पूर्वोत्तर के सातों राज्यों को हमारे राष्ट्र के ताने-बाने में मिश्रित कर दिया है। आपकी एक्ट ईस्ट नीति और कनेक्टिविटी तथा बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के कार्यक्रम केवल पहल नहीं हैं, वे पूरे क्षेत्र के लिए आशा के स्मारक हैं। आपने न केवल असम और उसके सहयोगी राज्यों को भारत की विकास गाथा में एकीकृत किया है, बल्कि उन्हें हमारे देश के भविष्य के लिए उत्प्रेरक बनाने के साथ-साथ व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने का मार्ग भी प्रशस्त किया है।